जम्मू-कश्मीर: आतंकवादियों ने बारामूला में हेड कांस्टेबल की गोली मारकर हत्या की

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 31 Oct 2023 10:28 PM
जम्मू-कश्मीर: आतंकवादियों ने बारामूला में हेड कांस्टेबल की गोली मारकर हत्या की
ऑडियो सुनें

श्रीनगर. जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में मंगलवार को आतंकवादियों ने एक पुलिसकर्मी की गोली मारकर हत्या दी. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि हेड कांस्टेबल गुलाम मोहम्मद डार को जिले के पट्टन इलाके के क्रालपोरा स्थित उनके आवास के बाहर आतंकवादियों ने गोली मार दी. अधिकारियों ने कहा कि डार को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया.

कश्मीर घाटी में पिछले तीन दिनों में यह इस तरह का तीसरा आतंकवादी हमला है. रविवार को श्रीनगर में एक आतंकवादी ने एक पुलिस अधिकारी को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था. वहीं, सोमवार को पुलवामा जिले में उत्तर प्रदेश के एक मजदूर की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu