विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ विशुद्ध अवसरवादी, जिसका टूटना निश्चित है : रविशंकर प्रसाद

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Fri, 03 Nov 2023 07:24 PM
विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ विशुद्ध अवसरवादी, जिसका टूटना निश्चित है : रविशंकर प्रसाद
ऑडियो सुनें

भोपाल. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता रविशंकर प्रसाद ने शुक्रवार को विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ (इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्ल्युसिव एलायंस) को ‘विशुद्ध अवसरवादी’ करार दिया और कहा कि इसका टूटना निश्चित है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमलनाथ अपने चुनावी क्षेत्र छिंदवाड़ा में मुश्किल स्थिति में हैं.

इससे पहले, कल बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हाल के महीनों में गठबंधन के कार्यों की गति को आगे बढ.ाने में असमर्थता के लिए पांच राज्यों में विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की व्यस्तता को जिम्मेदार ठहराया था. प्रसाद ने दावा किया कि कांग्रेस की मध्य प्रदेश इकाई के अध्यक्ष कमलनाथ अपने गृह क्षेत्र छिंदवाड़ा में मुश्किल स्थिति में हैं, जहां से वह 17 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए मैदान में हैं.

उन्होंने कहा, ” मैं कल छिंदवाड़ा गया था और आप सभी को बताना चाहता हूं कि छिंदवाड़ा में कमलनाथ गहरे संकट में हैं. अगर वह चुनाव हार जाएं तो आश्चर्यचकित न हों. यात्रा के दौरान यह मेरा अवलोकन है.” पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रसाद ने यहां संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि नीतीश कुमार ने खुद स्वीकार किया है कि इन दिनों ‘इंडिया’ गठबंधन में दिक्कत है. नीतीश ने कहा कि (कांग्रेस नेता) राहुल गांधी के पास चुनाव के कारण विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ के लिए समय नहीं है.

उन्होंने कहा कि यहां (मध्य प्रदेश में), आम आदमी पार्टी (आप), जनता दल (यू), समाजवादी पार्टी (विपक्षी गुट के सभी घटक) चुनाव मैदान में कूद गए हैं. प्रसाद ने भारत की सबसे बड़ी पार्टी कांग्रेस के नेताओं पर विपक्षी एकता के नाम पर नाटक करने का आरोप लगाया.

उन्होंने कहा, ”मैं कमलनाथ का एक साक्षात्कार पढ. रहा था जिसमें उन्होंने कहा था कि मध्य प्रदेश में गठबंधन सहयोगियों की कोई हिस्सेदारी नहीं है और राज्य में भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधी लड़ाई है.” उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा, ”अगर लड़ाई सीधी है तो आप (कांग्रेस और अन्य विपक्षी दल) सभी पिछले छह महीने से इंडिया गठबंधन के लिए नाटक क्यों कर रहे थे.” प्रसाद ने दावा किया कि दो दर्जन से अधिक भाजपा विरोधी दलों वाला गठबंधन 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले बिखर रहा है. सिंह ने विपक्षी गठबंधन पर कटाक्ष करते हुए कहा कि आम चुनाव की घोषणा नहीं हुई और ”आप (विपक्षी गठबंधन) बिखरते जा रहे हैं.” भाजपा के वरिष्ठ नेता ने कहा कि यह पूर्णतया ‘अवसरवादी गठबंधन’ है इसलिए इसका टूटना तय है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu