तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक सवार मां-बेटे को लिया चपेट में, महिला की मौत, युवक घायल…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Mon, 06 Nov 2023 05:13 PM
तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक सवार मां-बेटे को लिया चपेट में, महिला की मौत, युवक घायल…
ऑडियो सुनें

तखतपुर: जिले में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है. एक तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक सवारों जो ठोकर मारी दी. हादसे में बाइक सवार महिला की मौके पर मौत हो गई जबकि युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है. जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है. यह मामला तखतपुर थाना क्षेत्र का है.

जानकारी के अनुसार, बोलेरो वाहन चालक ने लापरवाही पूर्वक गाड़ी चलाते हुए बाइक सवार मां-बेटे को अपने चपेट में ले लिया. हादसे में मौके पर ही अधेड़ महिला की मौत हो गई और बेटे को गंभीर चोट आई है. बताया जा रहा है कि मृतिका अपने बेटे के साथ बाइक से लोन का पैसा निकलवाने तखतपुर जा रही थी. तभी मोढ़े मार्ग के पास घटना हुई. शव का पंचनामा कार्रवाई पुलिस ने बॉडी को पोस्टमार्टम के लिया भेजवा दिया है. मामले में पुलिस आगे कार्रवाई में जुटी हुई है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav