राहुल ने छत्तीसगढ़ के मतदाताओं से कांग्रेस पर भरोसा बरकरार रखने की अपील की

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Tue, 07 Nov 2023 12:42 PM
राहुल ने छत्तीसगढ़ के मतदाताओं से कांग्रेस पर भरोसा बरकरार रखने की अपील की
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने छत्तीसगढ़ के लोगों से एक बार फिर कांग्रेस की भरोसे की सरकार रहने की अपील की।

राहुल गांधी ने ‘‘छत्तीसगढि़या सबले बढि़या ! आज छत्तीसगढ़ राज्य में प्रथम चरण का मतदान शुरु हो चुका है। हमारी हर मतदाता से, ख़ासतौर से पहली बार वोट देने वाले युवाओं से अपील है कि वोट ज़रूर करें।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हमें पूरा विश्वास है कि छत्तीसगढ़ में न्याय युक्त शासन रहेगा और लोकतंत्र के प्रति भरोसा बरक़रार रहेगा।’’

राहुल गांधी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘जब इस्तेमाल करें अपना मताधिकार, याद रहे, छत्तीसगढ़ में फिर एक बार, कांग्रेस की भरोसे की सरकार।’’ उन्होंने किसानों का कजऱ् माफी, जाति जनगणना, 500 रुपये के गैस सिलेंडर समेत कांग्रेस की कई ‘गारंटी’ का उल्लेख करते हुए कहा, ‘‘हम जो कहते हैं, वो कर के दिखा देते हैं।’’

कांग्रेस ने मिजोरम के संबंध में कहा, ‘‘मिज़ोरम के लोग अपनी संस्कृति, रीति-रिवाजों, भूमि, जंगल और मिज़ो जीवन शैली की रक्षा करना चाहते हैं। वे शांतिपूर्ण, स्थिर, विकासोन्मुख सरकार चाहते हैं। आज इसे चुनने का समय आ गया है।’’

‘‘बेहतर भविष्य के लिए इस लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भाग लेने के लिए पहली बार के मतदाताओं का स्वागत है। मिजोरम की हमारी बहनों और भाइयों से बड़ी संख्या में भाग लेने और बदलाव लाने का आग्रह है।’’छत्तीसगढ़ की 90 सदस्यीय विधानसभा के चुनाव के पहले चरण में मंगलवार को 20 सीटों पर मतदान हो रहा है। मिजोरम की सभी 40 विधानसभा सीटों के लिए मंगलवार को मतदान जारी है। मतगणना तीन दिसंबर को होगी।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav