जहां जहां कांग्रेस आती है वहां आतंकी, दबंग और दंगाइयों के हौसले क्यों बढ़ते हैं: मोदी

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 15 Nov 2023 09:06 PM
जहां जहां कांग्रेस आती है वहां आतंकी, दबंग और दंगाइयों के हौसले क्यों बढ़ते हैं: मोदी
ऑडियो सुनें

जयपुर. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कांग्रेस पर तुष्टिकरण की नीति अपनाने का आरोप लगाते हुए सवाल उठाया कि जहां-जहां कांग्रेस आती है वहां आतंकी, दबंग और दंगाइयों के हौसले क्यों बढ़ते हैं. मोदी ने राज्य के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को विजयी बनाने का आह्वान करते हुए कहा कि यह चुनाव केवल विधायक व मंत्री चुनने के लिए नहीं बल्कि राज्य में कानून व्यवस्था की वापसी के लिए है.

राजस्थान में विधानसभा चुनाव के लिए 25 नवंबर को मतदान होना है. मोदी बाड़मेर के बायतु में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे.
उन्होंने कहा, ‘राजस्थान में आतंकवाद समर्थक ऐसे नारे लग रहे हैं जिसकी किसी ने कभी कल्पना तक नहीं की थी. आप सोचिए जहां-जहां कांग्रेस आती है वहां आतंकी, दबंग और दंगाई … इनके हौसले क्यों बढ़ते हैं? इसका जवाब है-कांग्रेस की तुष्टिकरण की नीति.’ उन्होंने कहा, ‘कांग्रेस राजस्थान को उस दिशा में ले जा रही है जहां राजस्थान की संस्कृति ही, परम्परा ही खतरे में पड़ जाएगी.

राजस्थान की संस्कृति की रक्षा के लिए राजस्थान में भाजपा जरूरी है.’ मोदी ने कहा, ‘जब मुख्यमंत्री अपने पूरे कार्यकाल में सिर्फ एक ही काम करते रहे… कुर्सी कैसे बचे. पांच साल वो कुर्सी बचाने में लगे रहे. जब दिल्ली दरबार राजस्थान में अपने ही नेता की कुर्सी गिराने में जुटा रहेगा तो गली-गली गांव-गांव में ऐसी ही अराजकता फैलेगी जैसी राजस्थान में फैल रही है.’ पेपल लीक प्रकरण को लेकर राज्य की कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, ‘कांग्रेस ने राजस्थान के नौजवानों को पूरी तरह से पेपर लीक माफिया के हवाले छोड़ दिया. राजस्थान में परीक्षा हो और पेपर लीक न हो, ये असंभव सा हो गया. पेपर लीक माफिया के तार सीधे सीधे कांग्रेस के शीर्ष नेताओं से जुड़े हैं.’

भाजपा उम्मीदवारों को जिताने की अपील करते हुए मोदी ने कहा, ‘ये चुनाव सिर्फ विधायक या मंत्री बनाने के लिए नहीं है ये चुनाव राजस्थान में कानून व्यवस्था की की वापसी के लिए है. भाजपा सरकार की वापसी के लिए है.’ प्रधानमंत्री ने कहा कि पिछले पांच साल में राज्य में लोग कोई भी त्योहार शांति से नहीं मना पा रहे.

उन्होंने कहा,’भी दंगे, कभी पत्थरबाजी.. कभी कफ्र्यू. कांग्रेस के पांच वर्षों की यही तस्वीर रही है … इसलिये कांग्रेस को यहां सरकार से हटाना बहुत जरूरी है.’ उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने राजस्थान को महिलाओं पर अत्याचार के मामले में सबसे आगे ला दिया है. मोदी ने कहा कि बीते दस वर्षों में केंद्र सरकार ने जितनी भी योजनाएं बनाई है उसमें नारी सुरक्षा, नारी सशक्तिकरण को ही सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है.

मतदाताओं से भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील करते हुए उन्होंने कहा,’राजस्थान के हर मतदाता को याद रखना है और कांग्रेस को हटाने का जो लक्ष्य है, उससे चूकना नहीं है.’ उन्होंने कांग्रेस पर जल जीवन मिशन में भ्रष्टाचार में लिप्त होने का आरोप लगाया.

मोदी ने कहा, ‘मैं दिल्ली से जल जीवन मिशन का पैसा भेजता हूं लेकिन ये कांग्रेस के लोग आदतन मजबूर उसमें भी कमीशन खा जाते है… ये कांग्रेस के लोग पानी जैसे पुण्य के काम में भी पैसे कमाने का कारोबार करते हैं. भ्रष्टाचार करते हैं.’ कथित ‘लाल डायरी’ का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, ‘अभी तक तो काले कारनामों की लाल डायरी के चर्चे थे, अब लाल डायरी खुलने लगी है. …वो तो कहते थे कि यह डायरी फेक थे अब उन्हीं के अक्षरों को लाल डायरी बढ़ चढ करके बोल रही है. यह लाल डायरी पढने के बाद एक भी कांग्रेसी जीतना चाहिए क्या?’

उल्लेखनीय है कि बर्खास्त मंत्री राजेंद्र गुढ.ा आरोप लगाते रहे हैं कि इस डायरी में गहलोत व अन्य नेताओं के ‘अवैध लेनदेन’ दर्ज है. डायरी के कुछ कथित पन्नों की तस्वीर हाल ही में सोशल मीडिया में सामने आई थीं. मोदी ने कहा कि अब लॉकर खुल रहे हैं और पैसे और सोना मिल रहा है. भाजपा नेता किरोड़ी मीणा ने आरोप लगाया था कि जयपुर की एक फर्म द्वारा संचालित निजी लॉकरों में काला धन है. उनकी शिकायत पर आयकर विभाग ने लॉकरों पर कार्रवाई की और उन्हें खोला.

भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील करते हुए उन्होंने कहा, ‘चुनाव में आप कमल का बटन ऐसे दबाओ कि उनको (कांग्रेस को) फांसी दे रहे हो.’ मोदी ने कहा कि भ्रष्टाचारियों पर कार्रवाई होगी. प्रधानमंत्री ने जोर देकर कहा कि मतदाताओं को अपने मताधिकार का इस्तेमाल करना चाहिए. रैली में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी और अन्य नेता और विभिन्न सीटों से पार्टी उम्मीदवार भी मौजूद थे.

नवभारत डिजिटल टॉप स्टोरी

  1. 1 23 अक्टूबर 2026 का दैनिक राशिफल: शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी और शुक्र ग्रह की उपासना के लिए खास माना जाता है। जानिए करियर, धन, सेहत और रिश्तों के लिहाज से आपकी राशि के लिए आज का दिन कैसा रहेगा।
  2. 2 Deepak Mittal दवाईयों का ज्यादा डोज कारोबारी की मौत का कारण, दीपक मित्तल की बेटी का आरोप, सोने की चेन और कड़ा गायब, संदिग्ध युवती से पूछताछ जारी
  3. 3 Earthquake : तिब्बत में आया 7.0 तीव्रता का भूकंप, जमीन से 10 किमी अंदर पाया गया केंद्र, यहीं से आई थी नेपाल में विनाशकारी बाढ़
  4. 4 Sexual harassment भारत के गोल्ड मेडलिस्ट की करतूत! यौन उत्पीड़न के आरोप में जापान से डिपोर्ट करके भारत भेजा गया, जानिए कौन है यह खिलाड़ी

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu