मोदी ने 18,000 करोड़ रु की पीएम-किसान किस्त जारी की, कांग्रेस ने समय पर सवाल उठाए

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 15 Nov 2023 10:04 PM
मोदी ने 18,000 करोड़ रु की पीएम-किसान किस्त जारी की, कांग्रेस ने समय पर सवाल उठाए
ऑडियो सुनें

खूंटी/नयी दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को देशभर के आठ करोड़ से अधिक किसानों को पीएम-किसान योजना की 15वीं किस्त के रूप में 18,000 करोड़ रुपये जारी किए. झारखंड के खूंटी जिले में जनजातीय गौरव दिवस से संबंधित समारोह में प्रधानमंत्री ने बटन दबाकर किसानों के बैंक खातों में डिजिटल रूप से धन हस्तांतरित किया.

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) का उद्देश्य किसानों को उनकी कृषि और अन्य आकस्मिक जरूरतों को पूरा करने में सहायता करना है. योजना के तहत किसानों के बैंक खातों में प्रति वर्ष 6,000 रुपये की वित्तीय सहायता तीन समान किस्तों में हस्तांतरित की जाती है. इस किस्त से पहले 2.62 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा राशि हस्तांतरित की जा चुकी है.

इस बीच, कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव से ठीक दो दिन पहले धन जारी किए जाने पर सवाल उठाया और पूछा कि क्या यह “जानबूझकर” किया गया है. मध्य प्रदेश में 17 नवंबर को एक ही चरण में मतदान होगा, वहीं पड़ोसी राज्य छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण का मतदान होगा जहां पहले चरण का मतदान सात नवंबर को हुआ था.

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, ”पीएम-किसान की छठी किस्त एक अगस्त, 2020 को जारी की गई. नौवीं किस्त नौ अगस्त, 2021 को जारी की गई. 12वीं किस्त 17 अक्टूबर, 2022 को जारी की गई. पीएम-किसान के तहत 15वीं किस्त आज यानी कि 15 नवंबर, 2023 को आ रही है. अब जब छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में दो दिन में चुनाव है, राजस्थान में 10 दिन में और तेलंगाना में 15 दिन में मतदान होगा तब आज 15वीं किस्त जारी की जा रही है. क्या यह विलंब जानबूझकर नहीं किया गया है?” राजस्थान में 25 नवंबर और तेलंगाना में 30 नवंबर को मतदान होना है. मिजोरम के साथ इन राज्यों के लिए मतों की गिनती तीन दिसंबर को होगी.

नवभारत डिजिटल टॉप स्टोरी

  1. 1 23 अक्टूबर 2026 का दैनिक राशिफल: शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी और शुक्र ग्रह की उपासना के लिए खास माना जाता है। जानिए करियर, धन, सेहत और रिश्तों के लिहाज से आपकी राशि के लिए आज का दिन कैसा रहेगा।
  2. 2 Deepak Mittal दवाईयों का ज्यादा डोज कारोबारी की मौत का कारण, दीपक मित्तल की बेटी का आरोप, सोने की चेन और कड़ा गायब, संदिग्ध युवती से पूछताछ जारी
  3. 3 Earthquake : तिब्बत में आया 7.0 तीव्रता का भूकंप, जमीन से 10 किमी अंदर पाया गया केंद्र, यहीं से आई थी नेपाल में विनाशकारी बाढ़
  4. 4 Sexual harassment भारत के गोल्ड मेडलिस्ट की करतूत! यौन उत्पीड़न के आरोप में जापान से डिपोर्ट करके भारत भेजा गया, जानिए कौन है यह खिलाड़ी

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu