दुनिया का सबसे बड़ा नियोजित शहरीकरण कार्यक्रम चला रहा भारत: पुरी

नयी दिल्ली. केंद्रीय आवास एवं शहरी मामलों के मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने बृहस्पतिवार को कहा कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा नियोजित शहरीकरण कार्यक्रम चला रहा है और वर्ष 2014 के बाद शहरी विकास पर 10 गुना निवेश हुआ है. पुरी ने सिटीज-2.0 अभियान की शुरुआत के मौके पर कहा कि वर्ष 2014 से पहले के 10 साल की तुलना में पिछले साढ़े नौ वर्षों में शहरी विकास पर निवेश दस गुना से अधिक होकर 18 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा हो गया है.

मंत्रालय के अनुसार, यह अभियान जलवायु परिवर्तन से उत्पन्न चुनौतियों से निपटने के लिए भारत की प्रतिबद्धताओं को प्राप्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है. उन्होंने कहा कि देश अब दुनिया का सबसे बड़ा नियोजित शहरीकरण कार्यक्रम चला रहा है. पुरी ने देश में शहरी क्षेत्रों की वृद्धि और विकास की दिशा में सरकार के प्रयासों पर भी प्रकाश डाला.

मंत्रालय ने बयान में कहा कि स्मार्ट सिटीज मिशन, स्वच्छ भारत मिशन और अमृत मिशन सहित विभिन्न अभियानों के माध्यम से जलवायु परिवर्तन को संबोधित करने के लिए विभिन्न उपाय किए गए हैं. सिटीज-2.0 पहल के जरिये सरकारी प्रयासों को गति देने की संकल्पना की गई है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button