कार सवार युवक ने लहराया पिस्टल, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Sat, 18 Nov 2023 12:45 PM
कार सवार युवक ने लहराया पिस्टल, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल…
ऑडियो सुनें

गाजियाबाद: गाजियाबाद से एक वीडियो सामने आया है। इसमें एक चलती कार से एक युवक हाथ बाहर निकले हुए पिस्टल को लहराता हुआ दिखाई दे रहा है और कार चलती जा रही है। उसी कार के पीछे चल रही चल रहे दूसरी कार सवार ने इसका वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है।

काफी देर तक यह युवक कार के शीशे से हाथ बाहर निकाल कर पिस्टल लहराता हुआ आसपास के वाहन चालकों को दिखा रहा था। वीडियो सोशल मीडिया पर आने के बाद पुलिस घटना का संज्ञान लेने की बात कर रही है और जल्द ही कड़ी कार्रवाई की भी बात कर रही है।

यह वीडियो गाजियाबाद के न: 24 सिद्धार्थ विहार के पास का बताया जा रहा है। कार सवार बिना पुलिस के डर के और बेहद बेखौफ तरीके से पिस्टल बाहर लहराता हुआ दिखाई दे रहा है। वीडियो बनाने वाले ने 38 सेकंड का वीडियो बनाया है। इसमें साफ तौर पर देखने को मिल रहा है की गाड़ी एनएच 24 पर दौड़ रही है और आगे से साइन बोर्ड पर सिद्धार्थ विहार और अन्य इलाकों के साइन बोर्ड दिखाई दे रहे हैं।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav