गरियाबंद: IED ब्लास्ट में शहीद हुए जवान को दी गई श्रद्धांजलि, पार्थिव शरीर भेजा जाएगा जम्मू

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Sat, 18 Nov 2023 02:10 PM
गरियाबंद: IED ब्लास्ट में शहीद हुए जवान को दी गई श्रद्धांजलि, पार्थिव शरीर भेजा जाएगा जम्मू
ऑडियो सुनें

गरियाबंद: जिले के बिंद्रानवागढ़ विधानसभा क्षेत्र में शहीद हुए जवान को शनिवार सुबह पुलिस परेड ग्राउंड में श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान गरियाबंद कलेक्टर आकाश छिकारा, एसपी अमित तुकाराम कांबले, ऑब्जर्वर अरुण श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में जिला पुलिस, ITBP और CRPF के जवान मौजूद रहे।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने शहीद जवान जोगिंदर सिंह के परिवार को तत्काल सहायता राशि के रूप में 1 लाख रुपए देने की बात कही है। शहीद जवान का पार्थिव शरीर आज उनके गृह राज्य जम्मू-कश्मीर के लिए रवाना किया जाएगा।

नक्सलियों के लगाए IED की चपेट में आया था जवान

17 नवंबर को दूसरे चरण का मतदान खत्म होने के बाद अति संवेदनशील मैनपुर थाना क्षेत्र के बड़े गोबरा पोलिंग बूथ से ITBP के जवान करीब 2 किलोमीटर तक आगे आए ही थे कि नक्सलियों द्वारा प्लांट किया गया IED ब्लास्ट हो गया। धमाके में ITBP जवान जोगिंदर सिंह (45) शहीद हो गए। वे जम्मू के रहने वाले थे।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav