गोवा के मंत्री कैब्राल के इस्तीफे के बाद मंत्रिमंडल में शामिल हुए कांग्रेस के पूर्व नेता सिकेरा

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 19 Nov 2023 10:34 PM
गोवा के मंत्री कैब्राल के इस्तीफे के बाद मंत्रिमंडल में शामिल हुए कांग्रेस के पूर्व नेता सिकेरा
ऑडियो सुनें

पणजी. गोवा सरकार के मंत्रिमंडल में रविवार को फेरबदल देखने को मिला, जिसमें लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) मंत्री नीलेश कैब्राल के इस्तीफा देने के कुछ घंटे बाद ही विधायक एलेक्सो सिकेरा ने मंत्री पद की शपथ ले ली. सिकेरा पिछले वर्ष कांग्रेस से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हुए थे.

सिकेरा (66) को मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत की उपस्थिति में राज्यपाल पी. एस. श्रीधरन पिल्लई ने राजभवन में शपथ दिलाई गई.
कर्चोरेम निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा विधायक कैब्राल (51) ने दिन में सावंत के नेतृत्व वाले मंत्रिमंडल में पीडब्ल्यूडी और कानून तथा न्यायपालिका विभागों के पद से इस्तीफा दे दिया था जिससे सिकेरा के लिए मंत्रिमंडल में जगह बन सके. सिकेरा उन आठ विधायकों में से हैं, जो पिछले साल कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे.

सिकेरा ने संवाददाताओं से कहा कि जब वे भाजपा में शामिल हुए थे तो मुख्यमंत्री ने उनके निर्वाचन क्षेत्रों में विकास होने को लेकर विश्वास जताया था. उन्होंने कहा कि वह मंत्रिमंडल में शामिल होने से प्रसन्न हैं और राज्य के विकास के लिए काम करेंगे. कैब्राल ने मुख्यमंत्री को दिए अपने इस्तीफे में कहा कि वह अपना पद इसलिए छोड़ रहे हैं जिससे कि पार्टी पूर्व में किए गए वादों को पूरा कर सके.

मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने रविवार को ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि कैब्राल ने मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया है. भाजपा के वरिष्ठ नेता ने कहा कि कैब्राल को पद छोड़ने के लिए कहना पार्टी का निर्णय था जिससे मंत्रिमंडल में एक और विधायक के लिए जगह बन सके.
कैब्राल ने अपने इस्तीफे में कहा कि वह भारी मन के साथ मंत्री पद से इस्तीफा दे रहे हैं.

उन्होंने इस्तीफे में मुख्यमंत्री से कहा, ”आपके और पार्टी के वरिष्ठ सदस्यों के अनुरोध पर मैं मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे रहा हूं क्योंकि आपने पूर्व में कुछ वादे कर रखे हैं.” कैब्राल ने कहा कि अपने कार्यकाल के दौरान राज्य के लोगों की सेवा को लेकर दिए गए अमूल्य अवसरों और समर्थन के लिए वह आभारी हैं.

नवभारत डिजिटल टॉप स्टोरी

  1. 1 VIDEO भाजपा नेता को कारण बताओ नोटिस, अश्लील वीडियो वायरल होने के बाद का एक्शन
  2. 2 Berlin Dialogue यूरोपीय देशों को आईना दिखाया केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने, बोले- दुनिया की 17 प्रतिशत आबादी हमारी, मगर कार्बन उत्सर्जन में आप हमसे 15 प्रतिशत ज्यादा हैं’ WATCH VIDEO
  3. 3 Today’s news : 4 देशों में भूकंप, 4 राज्यों में विधान परिषद के चुनाव, 4 राज्यों में मूसलाधार बारिश, खेल में भारत को दो नए गोल्ड, जानिए प्रमुख खबरें
  4. 4 23 अक्टूबर 2026 का दैनिक राशिफल: शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी और शुक्र ग्रह की उपासना के लिए खास माना जाता है। जानिए करियर, धन, सेहत और रिश्तों के लिहाज से आपकी राशि के लिए आज का दिन कैसा रहेगा।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu