हम आज और हमेशा आपके साथ हैं: मोदी ने विश्व कप में भारतीय क्रिकेट टीम की हार के बाद कहा

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 19 Nov 2023 10:37 PM
हम आज और हमेशा आपके साथ हैं: मोदी ने विश्व कप में भारतीय क्रिकेट टीम की हार के बाद कहा
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को विश्व कप ‘फाइनल’ में ऑस्ट्रेलिया से हार के बाद भारतीय क्रिकेट टीम की पूरे टूर्नामेंट के दौरान उसकी प्रतिभा और दृढ. संकल्प की सराहना की. प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “हम आज और हमेशा आपके साथ खड़े हैं.” क्रिकेट विश्व कप ‘फाइनल’ में ऑस्ट्रेलिया से भारतीय टीम के हराने के बाद मोदी ने कहा, ”प्रिय टीम इंडिया, विश्व कप के दौरान आपकी प्रतिभा और दृढ. संकल्प उल्लेखनीय था. आपने बहुत अच्छे जज्बे के साथ खेला और देश को बहुत गौरवान्वित किया.” प्रधानमंत्री फाइनल मैच देखने के लिए अहमदाबाद पहुंचे थे. उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम को विश्व कप जीतने पर बधाई दी.

मोदी ने ‘एक्स’ पर एक अन्य पोस्ट में कहा, “ऑस्ट्रेलिया को विश्व कप की शानदार जीत पर बधाई. पूरे टूर्नामेंट में उनका प्रदर्शन सराहनीय रहा, जिसका समापन शानदार जीत के रूप में हुआ. ट्रैविस हेड को उनके उल्लेखनीय खेल के लिए बधाई.” भारत के 241 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने हेड की 137 रन की शानदार पारी की बदौलत जीत दर्ज की. आस्ट्रेलिया ने यह मैच छह विकेट से जीता.

नवभारत डिजिटल टॉप स्टोरी

  1. 1 23 अक्टूबर 2026 का दैनिक राशिफल: शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी और शुक्र ग्रह की उपासना के लिए खास माना जाता है। जानिए करियर, धन, सेहत और रिश्तों के लिहाज से आपकी राशि के लिए आज का दिन कैसा रहेगा।
  2. 2 Deepak Mittal दवाईयों का ज्यादा डोज कारोबारी की मौत का कारण, दीपक मित्तल की बेटी का आरोप, सोने की चेन और कड़ा गायब, संदिग्ध युवती से पूछताछ जारी
  3. 3 Earthquake : तिब्बत में आया 7.0 तीव्रता का भूकंप, जमीन से 10 किमी अंदर पाया गया केंद्र, यहीं से आई थी नेपाल में विनाशकारी बाढ़
  4. 4 Sexual harassment भारत के गोल्ड मेडलिस्ट की करतूत! यौन उत्पीड़न के आरोप में जापान से डिपोर्ट करके भारत भेजा गया, जानिए कौन है यह खिलाड़ी

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu