बरेली. बरेली जिले में पुलिस ने एक व्यक्ति को सोशल मीडिया मंच फेसबुक पर कथित तौर पर पाकिस्तानी झण्डा लगाकर हिन्दू धर्म को अपमानित करने वाला वीडियो पोस्ट करने के आरोप में बुधवार को गिरफ्तार किया. यह जानकारी पुलिस ने दी. पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि इज्जत नगर क्षेत्र के धौरेरा माफी इलाके के रहने वाले बुन्दन अली के विरूद्ध सोनू पाठक नाम के व्यक्ति की तहरीर पर मामला दर्ज करके उसे डेलापीर मण्डी गेट के पास गिरफ्तार कर लिया गया. उन्होंने बताया कि अली पर आरोप है कि वह फेसबुक पर पाकिस्तानी झण्डा लगाकर हिन्दू धर्म को अपमानित करने वाला वीडियो पोस्ट कर रहा था. उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है.
सोशल मीडिया पर पाकिस्तानी झण्डा लगाकर भड़काऊ वीडियो पोस्ट करने का आरोपी गिरफ्तार
Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 22 Nov 2023 05:51 PM
ऑडियो सुनें
नवभारत डिजिटल टॉप स्टोरी
- 1 बड़ी खबर : सहायक कार्यपालक अभियंता से जुड़े सात ठिकानों पर विजिलेंस की छापेमारी, तीन इमारतें और एक फार्महाउस का पता चला, 550 ग्राम सोना भी मिला
- 2 10 मस्जिदें टूटी : वन भूमि पर कब्जा करके बैठे 1100 से ज्यादा परिवारों के घर टूटे, 10 मस्जिदें भी तोड़ी गईं, देखिए वीडियो
- 3 VIDEO राष्ट्रपति द्रौपद्री मुर्मु छत्तीसगढ़ पहुंची, सीएम राज्यपाल ने किया स्वागत, माता हासी देवी पर दो सौ रूपये का सिक्का, डाक टिकट जारी किया
- 4 बुढ़ापे की चिंता खत्म करने वाली अटल पेंशन योजना: कितना करना होगा निवेश और कैसे करें आवेदन?
Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.
लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu