राजस्थान: घर में बेकार पड़े ‘डीप फ्रीजर’ में दम घुटने से चचेरी बहनों की मौत

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Fri, 24 Nov 2023 10:14 PM
ऑडियो सुनें

जयपुर. राजस्थान के राजसमंद जिले में एक दुखद घटना में दो चचेरी बहनों की आइसक्रीम के ‘डीप फ्रीजर’ में दम घुटने से मौत हो गई. यह बेकार ‘डीप फ्रीजर’ घर के बाहर रखा हुआ था. पुलिस ने बताया कि दोनों चचेरी बहनें घर में खेल रही थीं और घर के बाहर एक बेकार पड़े ‘डीप फ्रीजर’ में छिप गईं. इसी दौरान फ्रीजर का दरवाजा बाहर से बंद हो गया और वे बाहर नहीं आ सकीं. खमनोर के थाना प्रभारी भवानी शंकर ने बताया कि जब दोनों चचेरी बहनें पायल (10) और रितिका (11) देर तक लापता रहीं, तो उनके परिवार के सदस्यों ने उनकी तलाश शुरू की और उन्हें ‘डीप फ्रीजर’ में मृत पाया.

उन्होंने बताया कि घटना बलीचा गांव की है. रितिका के पिता शंभू सिंह मुंबई में काम करते हैं जबकि पायल के पिता बस चालक हैं.
उन्होंने बताया कि घर में मौजूद अन्य सदस्य समारोह में व्यस्त थे जबकि दोनों बहनें लुका छिपी का खेल खेल रही थी. उन्होंने बताया कि शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिये गये.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu