‘आप’ के स्थापना दिवस पर केजरीवाल ने कार्यकर्ताओं को दी शुभकामनाएं, जेल में बंद साथियों को किया याद

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 26 Nov 2023 08:23 PM
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने रविवार को पार्टी के स्थापना दिवस के मौके पर कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं दीं और साथी नेताओं- मनीष सिसोदिया एवं संजय सिंह को याद करते हुए कहा कि ये नेता ‘फर्जी मामलों’ में जेल में हैं. दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल ने वीडियो कांफ्रेंस के जरिये संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि ‘आप’ तेजी से बढ.ती पार्टी है, साथ ही यह पिछले 11 साल में सबसे ज्यादा निशाने पर रही भी है.

उन्होंने कहा, ”इन 11 वर्षों में हमें सबसे ज्यादा निशाना बनाया गया है. सभी जांच एजेंसियां- प्रवर्तन निदेशालय (ईडी), केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) और दिल्ली पुलिस, हमारे पीछे हाथ धोकर पड़ी हुई हैं. हमारे खिलाफ 250 से ज्यादा मामले दर्ज किए गए हैं, लेकिन गलत तरीके से कमाई का एक भी पैसा नहीं मिला है.” उन्होंने कहा कि यह दिन भले ही खुशी का हो, लेकिन फिर भी वह दुखी हैं, क्योंकि उन्हें सिसोदिया, संजय सिंह और सत्येंद्र जैन की याद आ रही है.

उन्होंने कहा, ”यह अभी तक का पहला स्थापना दिवस है, जब वे (सिसोदिया, सिंह और जैन) हमारे साथ नहीं हैं. उनके खिलाफ फर्जी मामले दर्ज किए गए, लेकिन वे टूटे नहीं. उनके परिवार भी दृढता से खड़े हैं. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विपक्षी नेताओं के खिलाफ झूठे मामले दर्ज कर उन्हें तोड़ना चाहती है, लेकिन हमें हमारे उन नेताओं पर गर्व है, जो झुके नहीं.” केजरीवाल ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में पिछले 11 साल के सफर को भी याद किया.

दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा, ”आज ही के दिन साल 2012 में देश का आम आदमी ‘उठ खड़ा’ हुआ था और अपनी खुद की पार्टी ‘आम आदमी पार्टी’ की स्थापना की थी. तब से लेकर आज तक इन 11 साल में बहुत उतार-चढ.ाव आए, बहुत मुश्किलें भी आईं, लेकिन हम सबके जज्बे और जुनून में कोई कमी नहीं आई है.” ‘आप’ इस समय दिल्ली और पंजाब की सत्ता में है और कई अन्य राज्यों में अपना जमीनी आधार बढ.ा रही है.

केजरीवाल ने अपने पोस्ट में कहा, ”एक छोटी सी पार्टी को आज जनता ने अपने प्यार और आशीर्वाद से एक राष्ट्रीय पार्टी में बदल दिया है. जनता का आशीर्वाद हमारे साथ है. हम सब अपने मज.बूत इरादों के साथ आगे बढ.ते रहेंगे और जनता के लिए काम करते रहेंगे. सभी कार्यकर्ताओं को पार्टी के स्थापना दिवस की बहुत-बहुत शुभकामनाएं.”

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu