गुजरात टाइटंस ने शुभमन को कप्तान नियुक्त किया

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Mon, 27 Nov 2023 07:24 PM
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. गुजरात टाइटंस ने मुंबई इंडियन्स के पास वापस लौटने के हार्दिक पंड्या के फैसले के बाद इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 2024 सत्र के लिए सोमवार को शुभमन गिल को कप्तान नियुक्त किया. गुजरात टाइटंस को मुंबई इंडियन्स से 15 करोड़ रुपये के अलावा स्थानांतरण फीस के तौर पर मोटी राशि भी मिलेगी जिसका एक हिस्सा इस क्रिकेटर के पास भी जाएगा.

पंड्या के टीम का साथ छोड़ने की पुष्टि होने के बाद 24 वर्षीय सलामी बल्लेबाज गिल स्पष्ट रूप से कप्तान के रूप में पहली पसंद थे जिन्होंने पिछले सत्र में 890 रन के साथ प्रतिष्ठित ‘ऑरेंज कैप’ हासिल की थी. गिल का यह प्रदर्शन विराट कोहली के एक सत्र में 973 रन के सर्वकालिक रिकॉर्ड के बाद दूसरे स्थान पर है.

गिल ने बयान में कहा, ”मुझे गुजरात टाइटंस की कप्तानी संभालने पर खुशी और गर्व है और इतनी अच्छी टीम का नेतृत्व करने के लिए मुझ पर भरोसा करने के लिए फ्रेंचाइजी को धन्यवाद देता हूं. हमारे दो असाधारण सत्र रहे हैं और मैं क्रिकेट के हमारे रोमांचक ब्रांड के साथ टीम का नेतृत्व करने के लिए उत्सुक हूं.” दूसरी तरफ पंड्या ने ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर अपनी भावनाएं जाहिर की. पंड्या ने लिखा, ”इसके साथ इतनी सारी शानदार यादें ताजा हो गईं. मुंबई. वानखेड़े. पल्टन. वापसी करके अच्छा लग रहा है. ” टाइटंस के टीम निदेशक विक्रम सोलंकी ने पिछले दो सत्र में टीम की सफलता में पंड्या के योगदान की सराहना की.

सोलंकी ने बयान में कहा, ”गुजरात टाइटंस के पहले कप्तान के रूप में हार्दिक पंड्या ने फ्रेंचाइजी को दो सत्र में शानदार प्रदर्शन करने में मदद की जिसमें टीम ने एक बार आईपीएल खिताब जीता और एक बार उप विजेता रही.” इंग्लैंड के इस पूर्व बल्लेबाज ने कहा, ”उन्होंने अब अपनी शुरुआती टीम मुंबई इंडियन्स में लौटने की इच्छा जताई है. हम उनके फैसले का सम्मान करते हैं और भविष्य के लिए उन्हें शुभकामनाएं देते हैं.” मुंबई इंडियन्स की मालिक नीता अंबानी और आकाश अंबानी दोनों ने पंड्या की वापसी को ‘सुखद घर वापसी’ बताया.

नीता ने कहा, ”हम हार्दिक की घर वापसी का स्वागत करते हुए रोमांचित हैं! यह हमारे मुंबई इंडियंस परिवार के साथ एक सुखद पुन: मिलन है. मुंबई इंडियन्स की एक युवा प्रतिभा से लेकर अब टीम इंडिया के स्टार बनने तक हार्दिक ने लंबा सफर तय किया है और हम उसके और मुंबई इंडियन्स के भविष्य को लेकर उत्साहित हैं.” उनके बेटे आकाश ने उस संतुलन के बारे में बात की जो यह ऑलराउंडर किसी टीम को देता है.

आकाश ने कहा, ”यह सुखद घर वापसी है. वह जिस भी टीम के साथ खेलते हैं उसे बेहतरीन संतुलन प्रदान करते हैं. मुंबई इंडियन्स परिवार के साथ हार्दिक का पहला जुड़ाव बेहद सफल रहा था और हमें उम्मीद है कि वह अपने दूसरे जुड़ाव में और भी अधिक सफलता हासिल करेंगे.”

नवभारत डिजिटल टॉप स्टोरी

  1. 1 23 अक्टूबर 2026 का दैनिक राशिफल: शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी और शुक्र ग्रह की उपासना के लिए खास माना जाता है। जानिए करियर, धन, सेहत और रिश्तों के लिहाज से आपकी राशि के लिए आज का दिन कैसा रहेगा।
  2. 2 Deepak Mittal दवाईयों का ज्यादा डोज कारोबारी की मौत का कारण, दीपक मित्तल की बेटी का आरोप, सोने की चेन और कड़ा गायब, संदिग्ध युवती से पूछताछ जारी
  3. 3 Earthquake : तिब्बत में आया 7.0 तीव्रता का भूकंप, जमीन से 10 किमी अंदर पाया गया केंद्र, यहीं से आई थी नेपाल में विनाशकारी बाढ़
  4. 4 Sexual harassment भारत के गोल्ड मेडलिस्ट की करतूत! यौन उत्पीड़न के आरोप में जापान से डिपोर्ट करके भारत भेजा गया, जानिए कौन है यह खिलाड़ी

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav