इंदौर-1 से विजयवर्गीय ने बढ़त बनाई, घर के बाहर समर्थकों का जश्न

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Sun, 03 Dec 2023 11:19 AM
इंदौर-1 से विजयवर्गीय ने बढ़त बनाई, घर के बाहर समर्थकों का जश्न
ऑडियो सुनें

इंदौर: मध्यप्रदेश विधानसभा चुनावों की मतगणना के शुरुआती रुझानों में इंदौर-1 से भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं भाजपा उम्मीदवार कैलाश विजयवर्गीय आगे हैं। रुझानों से उत्साहित समर्थकों ने उनके घर के बाहर जश्न शुरू कर दिया है।

आंकड़ों के मुताबिक विजयवर्गीय पहले चरण की मतगणना के बाद अपने नजदीकी प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस उम्मीदवार और निवर्तमान विधायक संजय शुक्ला पर 4,268 मतों से आगे हैं। विजयवर्गीय ने 10 साल के लम्बे अंतराल के बाद चुनाव लड़ा है और उन्हें भाजपा के खेमे में मुख्यमंत्री पद के दावेदारों में गिना जाता है।

चश्मदीदों के मुताबिक मतगणना में विजयवर्गीय के बढ़त बनाने के बाद समर्थकों ने उनके घर के बाहर जश्न मनाना शुरू कर दिया और एक-दूसरे को मिठाई बांटी।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav