महाकुम्भ 2025 के ट्रायल के रूप में होगा माघ मेला: आदित्यनाथ

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 27 Dec 2023 07:55 PM
महाकुम्भ 2025 के ट्रायल के रूप में होगा माघ मेला: आदित्यनाथ
ऑडियो सुनें

प्रयागराज. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को कहा कि अगले महीने संगम नगरी में लगने वाला माघ मेला, 2025 के महाकुम्भ के ट्रायल के तौर पर आयोजित किया जाएगा. यहां माघ मेला की तैयारियों की समीक्षा बैठक के बाद मुख्यमंत्री ने संवाददाताओं को बताया, ह्ल15 जनवरी को मकर संक्रांति से शुरू होने जा रहा माघ मेला, 2025 के महाकुम्भ के ट्रायल के तौर पर आयोजित किया जा रहा है जिसमें शासन और प्रशासन श्रद्धालुओं और साधु संतों को हर सुविधाएं प्रदान करने का प्रयास करेंगे.ह्व उन्होंने कहा कि पूरे माघ मेले में 100 किलोमीटर के दायरे में ‘चकर्ड प्लेटें’ बिछाई जा रही हैं तथा जलापूर्ति के लिए 200 किलोमीटर की पाइपलाइन बिछाई जा रही है एवं 18,000 से अधिक ‘स्ट्रीट लाइटें’ लगाई जा रही हैं.

मुख्यमंत्री ने कहा,”माघ मेला क्षेत्र में 63 से 65 किलोमीटर की ड्रेनेज पाइपलाइन बिछाने की व्यवस्था की जा रही है. मेला क्षेत्र में चिकित्सालय की भी व्यवस्था की जा रही है तथा 8,000 फुट से अधिक के स्नान घाट विशेष रूप से तैयार किए जा रहे हैं.” योगी आदित्यनाथ ने कहा, “अगले महीने आयोजित होने वाले माघ मेले में कल्पवासियों की संख्या पिछले मेले की तुलना में बढ.ने की संभावना है. इसी को ध्यान में रखते हुए सारी तैयारियां की जा रही हैं. यह माघ मेला, 2025 में होने वाले महाकुम्भ मेले की तैयारी के दृष्टिकोण से हमारे लिए एक ट्रायल होगा.” उन्होंने कहा कि माघ मेले का प्रथम स्नान 15 जनवरी को मकर संक्रांति पर होगा, जबकि दूसरा स्नान पौष पूर्णिमा का होगा जो 25 जनवरी को पड़ेगा और इस दिन से यहां कल्पवास प्रारम्भ होगा.

उनके अनुसार तीसरा स्नान पर्व नौ फरवरी को मौनी अमावस्या का होगा, जबकि बसंत पंचमी के दिन 14 फरवरी को चौथा स्नान पर्व और माघी पूर्णिमा के दिन 24 फरवरी को पांचवां स्नान पर्व और महाशिवरात्रि के दिन आठ मार्च को छठा स्नान पर्व होगा. ये मुख्य छह स्नान पर्व होंगे. इससे पूर्व, मुख्यमंत्री ने यहां संगम में मां गंगा की पूजा-अर्चना की और माघ मेला क्षेत्र का भ्रमण कर प्रशासन की ओर से की जा रही तैयारियों का जायजा लिया.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu