सुजलॉन समूह को अप्रावा एनर्जी से 300 मेगावाट की पवन ऊर्जा परियोजना का मिला ठेका

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Thu, 28 Dec 2023 03:14 PM
सुजलॉन समूह को अप्रावा एनर्जी से 300 मेगावाट की पवन ऊर्जा परियोजना का मिला ठेका
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली: नवीकरणीय ऊर्जा समाधान प्रदाता सुजलॉन समूह को अप्रावा एनर्जी से 300 मेगावाट की पवन ऊर्जा परियोजना का ठेका मिला है। कंपनी ने यह जानकारी दी। कंपनी की ओर से जारी बयान के अनुसार, सुजलॉन कर्नाटक में ग्राहक की साइट पर हाइब्रिड लैटिस ट्यूबलर (एचएलटी) टावर और 100 पवन टरबाइन जेनरेटर (डब्ल्यूटीजी) स्थापित करेगी।

बयान में कहा गया, सुजलॉन समूह को अप्रावा एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड के लिए 300 मेगावाट की पवन ऊर्जा परियोजना विकसित करने का ठेका मिला है। सुजलॉन समूह के वाइस चेयरमैन गिरीश तांती ने एक बयान में कहा कि कंपनी पहले भी अप्रावा के साथ काम कर चुकी है और एक बार उसके साथ जुड़कर खुश हैं।

अप्रावा एनर्जी के प्रबंध निदेशक राजीव रंजन मिश्रा ने कहा, ‘‘ हम सुजलॉन के साथ निरंतर साझेदारी की उम्मीद करते हैं। उनकी विशेषज्ञता, समृद्ध अनुभव और सर्वोत्तम श्रेणी के स्वदेशी समाधानों से फायदा मिलेगा।’’

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav