रूस ने यूक्रेन के ठिकानों पर भीषण हमला किया…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Fri, 29 Dec 2023 04:13 PM
रूस ने यूक्रेन के ठिकानों पर भीषण हमला किया…
ऑडियो सुनें

कीव: यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की ने शुक्रवार को कहा कि रूस ने साल के सबसे बड़े हमलों में से एक में यूक्रेन पर रातभर में लगभग 110 मिसाइल और ड्रोन हमले किए। यूक्रेनी अधिकारियों ने कहा कि अधिकतर मिसाइल और ड्रोन को मार गिराया गया लेकिन हमले में कम से कम सात लोगों की जान चली गई। उन्होंने कहा कि कई लोग मलबे में दब गए तथा कई लोगों के घायल होने की खबर है।

ज़ेलेंस्की ने कहा कि रूसी सेना ने बैलिस्टिक और क्रूज़ मिसाइलों सहित विभिन्न प्रकार के हथियारों का इस्तेमाल किया। यूक्रेनी वायुसेना के प्रवक्ता यूरी इहनाट ने कहा कि रूस ने पूरे यूक्रेन में लक्ष्यों पर हमले के लिए “स्पष्ट रूप से अपने पास मौजूद सभी चीजों का इस्तेमाल किया”।

अधिकारियों के अनुसार, बृहस्पतिवार से शुरू हुए हमले लगभग 18 घंटे तक जारी रहे जिनमें राजधानी कीव और पूर्वी एवं पश्चिमी यूक्रेन के क्षेत्रों सहित छह शहरों को निशाना बनाया गया।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav