आज का राशिफल:- शनिवार 30 दिसम्बर 2023

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Sat, 30 Dec 2023 11:11 AM
आज का राशिफल:- शनिवार 30 दिसम्बर 2023
ऑडियो सुनें

-:राशिफल:-

मेष राशि:- आज विवाह की बात आगे बढ़ सकती है। अनावश्‍यक क्रोध से बचें। चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार रहेंगे। नए वस्‍त्र, आभूषण खरीदने का मन बनेगा। प्रवास संभव।

वृष राशि:- आज साथी से वैचारिक मतभेद उत्‍पन्‍न होगा। प्रेम में असफलता प्राप्‍त हो सकती है। अपनी व्‍यापारिक योजनाअों को गुप्‍त रखें। धोखे की आशंका है। पत्‍नी की सलाह काम आ सकती है। वाणी माधुर्य का लाभ लें।

मिथुन राशि:- आज भाग्‍य का साथ मिलेगा एवं अटके कार्यों में गति आएगी। लाभ में वृद्धि होगी। परिवार में सुख का वातावरण रहेगा। धर्म कर्म के कार्यों में रुचि बढ़ेगी। परिवार के साथ धार्मिक यात्रा सुखद रहेगी।

कर्क राशि:- आज आपसी लड़ाई झगड़ा कोर्ट तक पहुंच सकता है। मित्रों के साथ मनोरंजक यात्रा हो सकती है। सरकारी कार्य गति पकड़ेंगे। परिवार में वृद्धजनों की सेहत की चिंता हो सकती है।

सिंह राशि:- आज दिनचर्या अस्‍तव्‍यस्‍त रहेगी। आलस्‍य व थकान का अनुभव करेंगे। वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं। किराएदार से विवाद हो सकता है। परिवार में कोई धार्मिक आयोजन हो सकता है। पूजा पाठ से तनाव दूर होगा।

कन्या राशि:- आज अपने क्रोध व आवेश पर नियंत्रण रखें। कुछ साहसी फैसलों के कारण सफलता मिल सकती है। भाई बहन के मध्‍य प्रेम बढ़ेगा। आय व्‍यय का संतुलन बना रहेगा। सिरदर्द की समस्‍या हो सकती है।

तुला राशि:- आज धन कमाने के उचित अवसर मिलेंगे। वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं। निवेश सोच समझकर करें। किसी अप्रिय घटना का सामना करना पड़ेगा। स्‍वभाव चिड़चिड़ा रहेगा। यात्रा टालें।

वृश्चिक राशि:- आज संयमित खानपान रखें। अधिक जल का सेव करें। कोई धार्मिक अनुष्‍ठान या पूजा करने की योजना बनेगी। वाहन सुख मिलेगा। यात्रा से अर्थ लाभ हो सकता है।

धनु राशि:- आज थकावट व चिंता रह सकती है। खानपान का शौक सेहत खराब कर सकता है। दैनिक कार्य आसानी से हो जाएंगे। परिवार का सभी कार्यों में सहयोग मिलेगा। पत्‍नी को उपहार दे सकते हैं।

मकर राशि:- आज बुरी आदतों से दूर रहें। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। परिवार के साथ किसी तीर्थस्‍थल पर जा सकते हैं। मेहमानों का आगमन होगा। सरकारी कर्मचारी को लाभ की संभावना है।

कुम्भ राशि:- आज आय की स्थिति बेहतर बनेगी। वैवाहिक जीवन सुखमय होगा। विद्यार्थियों को परीक्षा में सफलता मिलेगी। नए संपर्कों का लाभ मिलेगा। मित्रों के साथ भ्रमण, मनोरंजन में समय बीते

मीन राशि:- आज लंबे समय से रुके कार्य गति पकड़ेंगे। भेंट व मुलाकातों का दौर जारी रहेगा। जीवनसाथी के साथ समस्‍या साझा कर सकते हैं। सरकारी कर्मचारियों को लाभ की संभावना है। यात्रा टालें।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav