इमारत में लगी भयावह आग ने 27 लोगों की ली जान, जान बचाने बील्डिंग से कूदे लोग

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Sat, 14 May 2022 10:58 AM
इमारत में लगी भयावह आग ने 27 लोगों की ली जान, जान बचाने बील्डिंग से कूदे लोग
ऑडियो सुनें

नई दिल्ली: राजधानी के मुंडका की इमारत में शुक्रवार को लगी भीषण आग से 27 लोगों की मौत हो गई। सभी शव बरामद कर लिए गए हैं। वहीं अब तक 100 से ज्यादा लोगों को रेस्क्यू कर लिया गया है। आग लगने की घटना का जैसे ही पता चला था दमकल की 27 गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं।

चीफ फायर ऑफिसर ने कहा कि रेस्क्यू करने के लिए हमने 100 कर्मचारियों की एक टीम लगाई है। अभी फायर डिपार्टमेंट की टीम बिल्डिंग के तीसरे फ्लोर पर सर्च अभियान चला रही है। बिल्डिंग में फंसे हुए 12 घायलों को संजय गांधी मेमोरियल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। मुंडका इलाके में लगी भीषण आग में मरने वालों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। हादसे के बाद डीएम ऑफिस ने हेल्पलाइन 011-25195529, 011-2 5100093 औऱ 7982661695 नंबर जारी किया है।

कंपनी के मालिक हरीश गोयल और वरुण गोयल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वरुण गोयल और सतीश गोयल को दिल्ली पुलिस ने गैर इरादतन हत्या के आरोप में गिरफ्ता वहीं आग में जान गंवाने वालों के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (PMNRF) की ओर से दो-दो लाख रुपये दिए जाएंगे, जबकि घायलों को 50 हजार रुपये दिए जाएंगे।

दिल्ली फायर ब्रिगेड सेवा के उप मुख्य अग्निशमन अधिकारी ने कहा कि कुछ लोग जान बचाने के लिए इमारत से कूद गए, उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Join Our WhatsApp Channel G Prefer Navabharat News on Google

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav