राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा से एक लाख करोड़ रुपये का कारोबार होने की उम्मीद : कैट

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 15 Jan 2024 08:38 PM
राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा से एक लाख करोड़ रुपये का कारोबार होने की उम्मीद : कैट
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा से एक लाख करोड़ रुपये का कारोबार होने की उम्मीद है. व्यापारियों के संगठन कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) ने अपना यह अनुमान विभिन्न राज्यों के 30 शहरों के व्यापार संघों से प्राप्त जानकारी के आधार पर लगाया है.

कैट के महासचिव प्रवीन खंडेलवाल ने कहा, ” यह आयोजन न केवल धार्मिक भावनाओं को प्रतिध्वनित करता है बल्कि आर्थिक गतिविधियों में भी उछाल लाता है. लोगों का विश्वास देश की पारंपरिक आर्थिक प्रणाली पर आधारित कई नए व्यवसायों को बढ.ा रहा है.” उन्होंने कहा कि राम मंदिर अभिषेक के मद्देनजर देशभर में व्यापार संघों द्वारा करीब 30,000 विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं.

बाजार में जुलूस, श्री राम चौकी, श्री राम रैलियां, श्री राम पद यात्रा, स्कूटर तथा कार रैलियां और श्री राम सभाएं इनमें शामिल हैं. बाजारों में श्री राम के झंडे, बैनर, टोपी, टी-शर्ट और राम मंदिर की तस्वीर वाले कुर्ते की भारी मांग देखी जा रही है. खंडेलवाल ने कहा, ” राम मंदिर के मॉडल की मांग में भी तेजी से बढ.ोतरी देखी गई है और उम्मीद है कि देशभर में पांच करोड़ से ज्यादा मॉडल बेचे जाएंगे. इसके लिए अलग-अलग राज्यों के कई शहरों में छोटी-छोटी निर्माण इकाइयां दिन-रात काम कर रही हैं.” उन्होंने दावा किया कि अगले सप्ताह दिल्ली के 200 से अधिक प्रमुख बाजार और बड़ी संख्या में छोटे बाजारों में श्री राम झंडे लगे नजर आएंगे.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu