अयोध्या: राम मंदिर के गर्भगृह में स्थापित रामलला की पहली तस्वीर…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Fri, 19 Jan 2024 12:41 PM
अयोध्या: राम मंदिर के गर्भगृह में स्थापित रामलला की पहली तस्वीर…
ऑडियो सुनें

अयोध्या: अयोध्या के राम मंदिर में गर्भगृह में स्थापित रामलला की तस्वीर पहली बार सामने आई है. अभी विधान के अनुसार भगवान की आंखों पर पट्टी बांधी गई है. 22 जनवरी को रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा होगी, तब आंखों से पट्टी खोली जाएगी. मंदिर में 23 जनवरी से आम लोग भी दर्शन कर सकेंगे.

इससे पहले गुरुवार को नवनिर्मित मंदिर के गर्भगृह में श्रीराम लला के विग्रह को स्थापित किया गया था. रामलला की मूर्ति को आसन पर स्थापित करने में कुल चार घंटे से ज्यादा का वक्त लगा. मंत्रोच्चार विधि कर और पूजन विधि के साथ भगवान राम के इस विग्रह को आसन पर विराजित किया गया. इस दौरान मूर्तिकार योगीराज और कई संत भी मौजूद थे.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav