‘जय श्री राम’ का उद्घोष करते हुए, रामभक्तों ने किया रामलला का दर्शन…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Tue, 23 Jan 2024 12:46 PM
‘जय श्री राम’ का उद्घोष करते हुए, रामभक्तों ने किया रामलला का दर्शन…
ऑडियो सुनें

अयोध्या का राम मंदिर आज 23 तारीख से आम भक्तों के लिए खोल दिया गया है। हालांकि हजारों की भीड़ के कारण राम मंदिर का प्रवेष द्वारा बंद कर दिया गया है। सिर्फ केवल बाहर निकलने का मार्ग खोला गया है। असल में रामलला के दर्शन के लिए पहले ही दिन रामभक्तों का जनसैला मंदिर के बाहर उमड़ा था। रात से राम भक्त लाइन लगाकर मंदिर खुलने और दर्शन का इंतजार कर रहे थे। स्तिथि के कंट्रोल होते ही राम मंदिर फिर से खोला जाएगा।

मंगलवार (23 जनवरी) की सुबह 7 बजे से मंदिर को आम भक्तों के लिए खोल दिया गया है। रामलला के दर्शन करने के लिए मंदिर के बाहर कड़ाके की ठंड में श्रद्धालुओं की लंबी लाइन देखी गई।

राम मंदिर के मुख्य द्वार के बाहर देर रात से ही भक्तों की लंबी लाइन लगनी शुरू हो गई थी। बताया जा रहा है कि तड़के 2-3 बजे से ही रात को लाइन लगनी शुरू हो गई थी। ‘जय श्री राम’ का उद्घोष करते हुए भक्त लाइन में लगे और अब मंदिर में प्रवेश कर रहे हैं।

अयोध्या में राम मंदिर खुलने का टाइम

अयोध्या में नव-पवित्र राम मंदिर के दरवाजे 23 जनवरी को जनता के लिए खोल दिए गए हैं। राम मंदिर प्रतिदिन दो समय स्लॉट के दौरान भक्तों के लिए खोला जाएगा। मंदिर हर दिन सुबह 7 बजे से 11:30 बजे तक और फिर दोपहर 2 बजे से शाम 7 बजे तक खुला रहेगा। दोपहर में 12:00 बजे से 2:00 तक रामलला को भोग और विश्राम कराया जाएगा। मंदिर हफ्ते में सातों दिन खुला रहेगा।

उम्मीद है कि आने वाले दिनों में मंदिर में लाखों तीर्थयात्री और पर्यटक आएंगे। जो इस दिव्य राम मंदिर को देखने के लिए उत्साहित हैं। मैसूर के मूर्तिकार अरुण योगीराज ने रामलला की 51 इंच लंबी मूर्ति बनाई है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav