दंतेवाड़ा जिले में नक्सली विस्फोट में सीआरपीएफ के सहायक उपनिरीक्षक घायल

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 01 Feb 2024 08:30 PM
दंतेवाड़ा जिले में नक्सली विस्फोट में सीआरपीएफ के सहायक उपनिरीक्षक घायल
ऑडियो सुनें

रायपुर. छत्तीसगढ. के दंतेवाड़ा जिले में बृहस्पतिवार को नक्सलियों द्वारा किये गये विस्फोट में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) का एक सहायक उप-निरीक्षक (एएसआई) घायल हो गया. पुलिस ने यह जानकारी दी. एक अधिकारी ने बताया कि विस्फोट जिले के मालेवाही थाना क्षेत्र के अंतर्गत घोटिया के निकट उस वक्त हुआ जब सीआरपीएफ की 195वीं बटालियन और स्थानीय पुलिस की एक संयुक्त टीम सड़क सुरक्षा अभियान के लिए जा रही थी.

उन्होंने बताया कि सीआरपीएफ बटालियन के एक एएसआई गिरीश बाबू विस्फोट में घायल हो गये. उन्होंने बताया कि उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया है. छत्तीसगढ. के बीजापुर और सुकमा जिलों की सीमा पर मंगलवार को नक्सलियों के साथ मुठभेड़ के दौरान दो कोबरा कमांडो समेत सीआरपीएफ के कम से कम तीन जवान शहीद हो गये थे और 15 अन्य घायल हो गये थे.

नवभारत डिजिटल टॉप स्टोरी

  1. 1 23 अक्टूबर 2026 का दैनिक राशिफल: शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी और शुक्र ग्रह की उपासना के लिए खास माना जाता है। जानिए करियर, धन, सेहत और रिश्तों के लिहाज से आपकी राशि के लिए आज का दिन कैसा रहेगा।
  2. 2 Deepak Mittal दवाईयों का ज्यादा डोज कारोबारी की मौत का कारण, दीपक मित्तल की बेटी का आरोप, सोने की चेन और कड़ा गायब, संदिग्ध युवती से पूछताछ जारी
  3. 3 Earthquake : तिब्बत में आया 7.0 तीव्रता का भूकंप, जमीन से 10 किमी अंदर पाया गया केंद्र, यहीं से आई थी नेपाल में विनाशकारी बाढ़
  4. 4 Sexual harassment भारत के गोल्ड मेडलिस्ट की करतूत! यौन उत्पीड़न के आरोप में जापान से डिपोर्ट करके भारत भेजा गया, जानिए कौन है यह खिलाड़ी

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu