राजस्थान के कई इलाकों में बारिश…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Sat, 03 Feb 2024 01:30 PM
राजस्थान के कई इलाकों में बारिश…
ऑडियो सुनें

जयपुर: पश्चिमी विक्षोभ के असर से राजस्थान के अनेक इलाकों में शनिवार सुबह बारिश हुई। मौसम केंद्र (जयपुर) के अनुसार, गत 24 घंटे में कोलायत एवं नोखा में एक-एक मिलीमीटर और जैसलमेर में 0.5 मिलीमीटर बारिश हुई। कई अन्य इलाकों में भी बूंदाबांदी हुई।

इस दौरान करौली में न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस, अलवर में 5.6 डिग्री, पिलानी में 6.8 डिग्री, सिरोही एवं संगरिया में 9.7 डिग्री तथा गंगानगर में 10.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बदलते मौसम के साथ राज्य के अनेक हिस्सों में न्यूनतम तापमान धीरे-धीरे बढ़ रहा है। राज्य की राजधानी जयपुर में इस दौरान अधिकतम व न्यूनतम तापमान क्रमश: 24.8 डिग्री और 12.1 डिग्री सेल्सियस रहा।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav