श्रीरामलला दर्शन योजना: हज़ारों श्रद्धालुओं के भारी उत्साह के साथ दुर्ग से रवाना हुई आस्था स्पेशल…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Wed, 07 Feb 2024 02:08 PM
श्रीरामलला दर्शन योजना: हज़ारों श्रद्धालुओं के भारी उत्साह के साथ दुर्ग से रवाना हुई आस्था स्पेशल…
ऑडियो सुनें

भिलाई: मोदी की गारंटी का एक और वादा बीजेपी सरकार ने आज पूर्ण किया है. “श्रीरामलला दर्शन योजना” के अंतर्गत हज़ारों श्रद्धालुओं के भारी उत्साह के साथ दुर्ग से पहली ट्रेन “आस्था स्पेशल” अयोध्या धाम के लिए रवाना हुई।

आस्था स्पेशल ट्रेन लौटी – बता दें कि छत्तीसगढ़ के श्रद्धालुओं को राम लला के दर्शन कराकर आस्था स्पेशल ट्रेन लौट आई है। दर्शन कर लौटे यात्रियों का रायपुर रेलवे स्टेशन में तिलक और माला पहना कर जोरदार स्वागत किया गया। ट्रेन के रायपुर पहुंचते ही बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने लोगों पर फूल बरसा कर कर स्वागत किया। लोग ढोल नंगाड़ों की गूंज पर नाचते हुए जय श्रीराम के नारे लगाते रहे।

अयोध्या से लौटे यात्रियों ने बताया कि श्री राम लला के दर्शन कर उनका जीवन धन्य हो गया। आस्था स्पेशल ट्रेन दुर्ग से 4 फरवरी को प्रदेश के 1344 राम भक्तों को लेकर रवाना हुई थी। इस दौरान राम भक्तों का उत्साह देखते ही बन रहा था। ट्रेन के भीतर बैठे भक्त पूरे समय जय जय श्री राम के जयकारे लगाते रहे। कई लोग हनुमान चालीसा का पाठ पढ़ते दिखे।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav