न्यायमूर्ति चक्रधारी शरण सिंह ने ओडिशा उच्च न्यायालय के नये मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Wed, 07 Feb 2024 03:33 PM
न्यायमूर्ति चक्रधारी शरण सिंह ने ओडिशा उच्च न्यायालय के नये मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली
ऑडियो सुनें

कटक: न्यायमूर्ति चक्रधारी शरण सिंह ने बुधवार को ओडिशा उच्च न्यायालय के 34वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली। राज्यपाल रघुबर दास ने यहां उड़ीसा उच्च न्यायालय परिसर में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में नये मुख्य न्यायाधीश को पद की शपथ दिलाई।

बीस जनवरी, 1963 को जन्में न्यायमूर्ति सिंह दिल्ली विश्वविद्यालय (कैंपस लॉ सेंटर) से कानून की डिग्री पूरी करने के बाद 1990 में एक वकील के रूप में नामांकित हुए थे। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि उन्हें वर्ष 1998 में केंद्र सरकार में अतिरिक्त स्थायी अधिवक्ता के रूप में नियुक्त किया गया और अक्टूबर 2001 तक वह इस पद पर बने रहे।

सूत्रों के मुताबिक, सिंह ने बिहार में अतिरिक्त महाधिवक्ता के रूप में भी काम किया और अप्रैल 2012 में पटना उच्च न्यायालय के अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में पदोन्नत होने तक इस पद पर बने रहे। उन्होंने फरवरी 2023 में पटना उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश के रूप में कार्यभार संभाला।

सूत्रों ने बताया कि पिछले सप्ताह राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भारत के प्रधान न्यायाधीश के साथ परामर्श के बाद सिंह को ओडिशा उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया था।

Join Our WhatsApp Channel G Prefer Navabharat News on Google

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav