मंदिर में हुई नीलामी में 35,000 रुपये में बिका एक नींबू

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 10 Mar 2024 07:14 PM
मंदिर में हुई नीलामी में 35,000 रुपये में बिका एक नींबू
ऑडियो सुनें

इरोड. तमिलनाडु में इरोड के एक गांव स्थित मंदिर में हुई नीलामी में एक नींबू 35,000 रुपये में बिका. मंदिर प्रशासन के अधिकारियों ने यह जानकारी दी. परंपरा के अनुसार, इरोड से 35 किलोमीटर की दूरी पर स्थित शिवगिरि गांव के पास पझापूसियन मंदिर में महाशिवरात्रि उत्सव के दौरान भगवान शिव को नींबू और फल सहित अन्य वस्तुएं चढ़ाई जाती हैं. बाद में इन वस्तुओं की नीलामी की जाती है.

मंदिर प्रशासन के अधिकारियों ने कहा कि नीलामी में कम से कम 15 श्रद्धालुओं ने भाग लिया और इरोड के एक श्रद्धालु को एक नींबू 35,000 रुपये में बेचा गया. मंदिर के पुजारी ने नीलाम किए गए नींबू को सबसे अधिक बोली लगाने वाले व्यक्ति को सौंपा. ऐसा माना जाता है कि जो व्यक्ति सबसे ऊंची बोली लगाता है और नींबू प्राप्त करता है, उसे आने वाले वर्षों में सुख-समृद्धि प्राप्त होती है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu