‘भारत सरकार’ लिखी पट्टी वाली कार में आईएएस अधिकारी बनकर घूमने वाला व्यक्ति गिरफ्तार

Author: navabharat digital
UPDATED: Mon, 30 Jun 2025 01:55 PM
‘भारत सरकार’ लिखी पट्टी वाली कार में आईएएस अधिकारी बनकर घूमने वाला व्यक्ति गिरफ्तार
ऑडियो सुनें

मुंबई: मुंबई में पुलिस ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) का अधिकारी बनकर सीमा शुल्क विभाग के अतिथि गृह में ठहरने वाले और ‘भारत सरकार’ लिखी पट्टी वाली कार में घूमने के आरोपी 32 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी की पहचान बिहार के चंद्रमोहन ंिसह के रूप में हुई है। ंिसह सीमाशुल्क के एक अतिथि गृह में ठहरा था और उसने दावा किया था कि वह गृह मंत्रालय का कर्मचारी है।
अधिकारी ने कहा कि वह ‘भारत सरकार’ लिखी पट्टी वाली कार का इस्तेमाल करता था।

पुलिस ने बताया कि व्यक्ति को दादर में सड़क नियम के उल्लंघन के आरोप में ट्रैफिक पुलिस के एक कांस्टेबल ने रोका था लेकिन खुद को आईएएस अधिकारी बताकर वह वहां से निकलने में सफल रहा था। एक सूचना के आधार पर पुलिस ने शनिवार को मलाड इलाके में एक होटल के बाहर ंिसह को कार में ड्राइवर के साथ देखा।

अधिकारी ने बताया कि उसने पहले खुद को आईएएस अधिकारी बताया और फर्जी पहचान पत्र दिखाया, लेकिन पूछताछ के दौरान उसने कबूल किया कि दस्तावेज नकली हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस को उसके पास से एक और दस्तावेज मिला, जिसमें दावा किया गया था कि वह रक्षा मंत्रालय में काम करता है।

अधिकारी ने बताया कि जालसाज को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया और उसके खिलाफ संबंधित कानूनी प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस आईएएस अधिकारी के रूप में खुद को पेश करने के ंिसह के मकसद का पता लगा रही है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital