गरियाबंद में मुठभेड़ में एक नक्सली ढेर

Author: navabharat digital
UPDATED: Sat, 03 May 2025 11:44 AM
गरियाबंद में मुठभेड़ में एक नक्सली ढेर
ऑडियो सुनें

गरियाबंद: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में एक नक्सली को मार गिराया। पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि जुगाड़ थाना क्षेत्र में नक्सली गतिविधि की सूचना के बाद शुक्रवार को सुरक्षाबल के जवानों को गश्त में रवाना किया गया था।

उन्होंने बताया कि दल जब क्षेत्र में था तब शुक्रवार रात नक्सलियों ने सुरक्षाबलों के जवानों पर गोलीबारी शुरू कर दी, इसके बाद जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की। अधिकारियों ने बताया कि मुठभेड़ के बाद सुरक्षाबलों ने जब घटनास्थल की तलाशी ली तो वहां से एक नक्सली का शव, हथियार, विस्फोटक और अन्य सामान बरामद किए गए।

उन्होंने बताया कि सुरक्षाबलों के वापस लौटने के बाद इस संबंध में अधिक जानकारी मिल सकेगी और क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital