पेटदर्द से परेशान युवक ने यूट्यूब वीडियो देखकर कर डाली खुद की ‘सर्जरी’

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 20 Mar 2025 09:47 PM
पेटदर्द से परेशान युवक ने यूट्यूब वीडियो देखकर कर डाली खुद की ‘सर्जरी’
ऑडियो सुनें

मथुरा. मथुरा जिले के वृन्दावन में लंबे समय से पेटदर्द से परेशान एक युवक ने यूट्यूब वीडियो देखकर घर पर ही अपना ‘आपरेशन’ कर डाला. बाद में हालत खराब होने पर परिजन ने उसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया. युवक की गंभीर हालत को देखते हुए उसे आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया.

वृन्दावन स्थित जिला संयुक्त चिकित्सालय के वरिष्ठ शल्य चिकित्सक डॉक्टर शशि रंजन ने बताया कि बुधवार को अस्पताल में एक ऐसे युवक को लाया गया था जिसने अक्सर हो रही पेट दर्द की शिकायत से निपटने के लिए बाजार से र्सिजकल ब्लेड, निडिल, स्टिच कॉर्ड आदि उपकरण खरीद कर खुद ही पेट पर चीरा लगाकर 11 टांके लगा लिये.

उन्होंने बताया कि हालत बिगड़ने पर उसने अपने परिजन को बताया जो उसे लेकर सरकारी अस्पताल पहुंचे. उन्होंने बताया कि उसकी गंभीर हालत देखते हुए आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया है. डॉक्टर रंजन ने बताया कि कोतवाली वृन्दावन क्षेत्र के सुनरख गांव का निवासी युवक राजा बाबू (32) लंबे समय से एपेण्डिसाइटिस से पीड़ित था और 14 वर्ष की आयु में उसका एक आपरेशन भी हो चुका था. उन्होंने कहा कि हालांकि अब वही दर्द पुन: होने पर उसने यूट्यूब का वीडियो देखकर खुद ही अपना आपरेशन कर डाला. उन्होंने बताया कि दर्द से बेहाल होने पर उसने परिवार के अन्य सदस्यों को बुलाया और तब उसे अस्पताल लाया गया. उन्होंने बताया कि फिलहाल उसका आगरा में उपचार किया जा रहा है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu