आलिया ने गर्भवती होने पर कहा, बेतुकी बातों पर ध्यान देने के बजाय मिसाल कायम करूंगी

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 26 Jul 2022 09:45 PM
आलिया ने गर्भवती होने पर कहा, बेतुकी बातों पर ध्यान देने के बजाय मिसाल कायम करूंगी
ऑडियो सुनें

मुंबई. अभिनेत्री आलिया भट्ट ने गर्भवती होने पर उनकी आलोचना करने वाले ट्रोल्स को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि हमेशा महिलाओं की पसंद पर निगाह रखी जाती है और बेतुकी बातों पर ध्यान देने के बजाय वह मिसाल कायम करना पसंद करेंगी. भट्ट (29) ने जून में इंस्टाग्राम पर बताया था कि वह गर्भवती हैं. यह जानकारी देने से दो महीने पहले ही उन्होंने बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर (39) के साथ शादी की थी. इसके बाद कम उम्र में गर्भवती होने के लिए सोशल मीडिया पर भट्ट को ट्रोल किया गया.

अभिनेत्री ने पीटीआई-भाषा को दिए साक्षात्कार में कहा, ‘‘ एक महिला जो भी करती है, वह सुर्खी बन जता है. चाहे वह मां बनने का फैसला करे, किसी को डेट करे, क्रिकेट मैच देखने जाए, या छुट्टी पर जाए. कुछ कारणों से हमेशा महिलाओं की पसंद पर नजÞर रखी जाती है.’’ भट्ट ने हॉलीवुड की अपनी पहली फिल्म ‘हार्ट आॅफ स्टोन’ की लंदन में शूंिटग के दौरान खुद के गर्भवती होने की जानकारी दी थी. इसके बाद उन्हें इस बात को लेकर निशाना बनाया गया कि अपने करियर के शीर्ष पर होने के बावजूद ंिजदगी को बदलने वाला फैसला ले रही हैं.

उन्होंने कहा, ‘‘ बिल्कुल में युवा हूं, लेकिन इससे कुछ भी क्यों बदलना है? एक परिवार या बच्चे के होने से मेरा पेशेवर जीवन क्यों बदल जाएगा? वे पूरी तरह से दो अलग चीजें हैं.’’ भट्ट ने कहा कि वह ऐसी बेतुकी बातों के विरोध में मिसाल कायम करना पसंद करेंगी. उन्होंने यह भी कहा कि लोगों की राय उनके लिए मायने नहीं रखती है और वह अपने दिल की सुनती हैं. अभिनेत्री को ‘हाईवे’, ‘उड़ता पंजाब’, ‘राजÞी’ जैसी फिल्मों में उनके अभिनय के लिए जाना जाता है.

Join Our WhatsApp Channel G Prefer Navabharat News on Google

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu