लुधियाना पश्चिम उपचुनाव जीती आप: संजीव अरोड़ा की जीत के बाद सवाल… केजरीवाल या सिसोदिया, काैन जाएगा राज्यसभा

Author: navabharat digital
UPDATED: Mon, 23 Jun 2025 02:50 PM
लुधियाना पश्चिम उपचुनाव जीती आप: संजीव अरोड़ा की जीत के बाद सवाल… केजरीवाल या सिसोदिया, काैन जाएगा राज्यसभा
ऑडियो सुनें

चंडीगढ़: लुधियाना पश्चिम उपचुनाव में आम आदमी पार्टी जीत गई है। आप के उम्मीदवार संजीव अरोड़ा ने पहले राउंड से बढ़त बनाए रखी जो आखिरी राउंड तक कायम रही। कांग्रेस के भारत भूषण आशु दूसरे नंबर पर रहे। भाजपा के जीवन गुप्ता को तीसरे स्थान से संतोष करना पड़ा।

10 हजार 637 वोटों से जीते अरोड़ा

उपचुनाव में आप को 35179 वोट मिले। कांग्रेस के भारत भूषण आशु को 24542 मत मिले। भाजपा के जीवन गुप्ता को 20323 वोट मिले। शिअद के परउपकार सिंह घुम्मण 8203 वोट ही ले पाए। वहीं 793 लोगों ने नोटा का बटन दबाया।

लुधियाना पश्चिम उपचुनाव को विधानसभा चुनाव का सेमीफाइनल माना जा रहा था। आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल, पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया और मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इस चुनाव में खुद कमान संभाली थी।

खाली हुई राज्यसभा सीट
संजीव अरोड़ा के जीतने के बाद राज्यसभा की एक सीट खाली हो गई है। साथ ही आप के वरिष्ठ नेता का राज्यसभा में जाने का रास्ता भी साफ हो जाएगा। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि पंजाब से राज्यसभा सीट खाली होने के बाद पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल या मनीष सिसोदिया की राज्यसभा में एंट्री हो सकती है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital