रेणुकास्वामी हत्याकांड की मुख्य आरोपी अभिनेत्री पवित्रा गौड़ा जेल से आईं बाहर

बेंगलुरु. रेणुकास्वामी हत्याकांड की मुख्य आरोपी अभिनेत्री पवित्रा गौड़ा मंगलवार को यहां परप्पना अग्रहारा केंद्रीय कारागार से बाहर आईं. इस हत्याकांड में अभिनेता दर्शन थुगुदीपा भी आरोपी हैं. कर्नाटक उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को मामले में आरोपी संख्या एक पवित्रा गौड़ा, आरोपी संख्या दो दर्शन और अन्य आर नागराजू, अनु कुमार उर्फ अनु, लक्ष्मण एम, जगदीश उर्फ जग्गा तथा प्रदूष एस राव को सशर्त जमानत दे दी थी.

पुलिस के अनुसार, दर्शन के प्रशंसक 33 वर्षीय रेणुकास्वामी ने उनकी दोस्त पवित्रा गौड़ा को अश्लील संदेश भेजे थे, जिससे दर्शन नाराज हो गये और कथित तौर पर उसकी (रेणुकास्वामी की) हत्या कर दी गई. रेणुकास्वामी का शव नौ जून को यहां सुमनहल्ली में एक अपार्टमेंट के बगल में एक नाले के पास मिला था.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button