द्रुवा सरजा की फिल्म ‘केडी द डेविल’ में शामिल हुई अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 22 Mar 2023 07:38 PM
ऑडियो सुनें

मुंबई. बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी, अभिनेता द्रुवा सरजा की फिल्म ‘केडी-द डेविल’ में शामिल हो गई हैं. फिल्म निर्माता प्रेम द्वारा निर्देशित यह फिल्म तमिल, कन्नड़, तेलुगु, मलयालम और हिंदी भाषाओं में प्रर्दिशत होगी. इस फिल्म में शेट्टी के अलावा रविचंद्रन और संजय दत्त भी शामिल हैं.

फिल्म में सत्यवती की भूमिका निभाने वाली शिल्पा शेट्टी ने कहा, “मैं ‘केडी’ युद्धक्षेत्र में शामिल होने और इस शक्तिशाली भूमिका को लेकर बहुत उत्साहित हूं.” फिल्म “केडी-द डेविल” 1970 के दशक में बेंगलुरु में हुई वास्तविक घटनाओं पर आधारित बताई जा रही है.
यह फिल्म केवीएन प्रोडक्शंस के बैनर तले बनाई जा रही है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu