एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी की अपकमिंग फिल्म ‘सुखी’ 22 सितंबर को होगी रिलीज…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Fri, 25 Aug 2023 01:53 PM
एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी की अपकमिंग फिल्म ‘सुखी’ 22 सितंबर को होगी रिलीज…
ऑडियो सुनें

एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी की अपकमिंग फैमिली एंटरटेनर फिल्म सुखी 22 सितंबर को रिलीज होने वाली है। फिल्म के निर्देशक सोनल जोशी हैं। सुखी 38 वर्षीय पंजाबी गृहिणी सुखप्रीत सुखी कालरा और उसके दोस्तों की कहानी है, जो 20 साल बाद अपने स्कूल रियूनियन में भाग लेने के लिए दिल्ली जाते हैं। फिल्म में सुखी ढेर सारे अनुभवों और भावनाओं से गुजऱते हुए, एक पत्नी और एक मां के बाद फिर से अपने 17 वर्षीय वर्जन को जी रही हैं।

शिल्पा ने इंस्टाग्राम पर अपकमिंग फिल्म का पोस्टर शेयर किया और लिखा, ये कहानी है मेरी, आपकी, हम सबकी। मिलिए आपकी ही जैसी, सुखप्रीत कालरा यानी की सुखी से और आइए मेरी दुनिया में, 22 सितंबर सिर्फ सिनेमाघरों में। यह फिल्म सोनल जोशी के निर्देशन की पहली फिल्म है और भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, विक्रम मल्होत्रा और शिखा शर्मा द्वारा निर्मित है।

इसमें शिल्पा के साथ कुशा कपिला, दिलनाज ईरानी, पवलीन गुजराल, चैतन्य चौधरी और अमित साध हैं। फिल्म को राधिका आनंद ने लिखा है, जबकि स्क्रीनप्ले पॉलोमी दत्ता ने लिखी है। फिल्म का निर्माण शेरनी, छोरी और जलसा, टी-सीरीज और अबुंदंतिया एंटरटेनमेंट द्वारा किया गया है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav