उन्नत हल्के हेलीकॉप्टर ‘ध्रुव’ के थल सेना और वायु सेना बेड़ों को परिचालन मंजूरी मिली

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 01 May 2025 07:49 PM
उन्नत हल्के हेलीकॉप्टर ‘ध्रुव’ के थल सेना और वायु सेना बेड़ों को परिचालन मंजूरी मिली
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. सरकार ने सेना और वायुसेना के लिए निर्मित उन्नत हल्के हेलीकॉप्टर ‘ध्रुव’ के लिए फिर से परिचालन मंजूरी दे दी है. अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि हेलीकॉप्टर का नौसेना संस्करण अब भी उड़ान नहीं भरेगा. सेना, नौसेना, वायु सेना और तटरक्षक बल द्वारा संचालित 330 से अधिक ‘ध्रुव’ हेलीकॉप्टर के पूरे बेड़े को एक हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने के बाद जनवरी की शुरुआत में उड़ान भरने से रोक दिया गया था.

तटरक्षक बल का एक ध्रुव हेलीकॉप्टर पांच जनवरी को गुजरात के पोरबंदर हवाई अड्डे के रनवे पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था. इस घटना में दो पायलट समेत तीन लोगों की मौत हो गई थी. स्वदेशी रूप से डिजाइन और विकसित उन्नत लाइट हेलीकॉप्टर ध्रुव 5.5 टन भार वर्ग में दो इंजन वाला बहुउद्देशीय हेलीकॉप्टर है. हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड द्वारा अब तक 340 से अधिक ध्रुव हेलीकॉप्टर का उत्पादन किया जा चुका है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu