ट्वीट को लेकर विवाद होने के बाद अधीर ने कहा : अकाउंट हैक हुआ

नयी दिल्ली/कोलकाता. लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी उस ट्वीट को लेकर शनिवार को विवाद में घिर गए जिसमें पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि देते हुए एक ऐसी पंक्ति का उल्लेख किया गया जिसे 1984 के सिख विरोधी दंगों से जोड़कर देखा जाता है.बाद में चौधरी ने “पीटीआई-भाषा” से बातचीत में दावा किया कि उनका ट्विटर अकाउंट हैक हुआ है और यह साइबर अपराध है क्योंकि जब यह ट्वीट किया गया तब वह मुर्शिदाबाद में कांग्रेस कार्यालय में भाषण दे रहे थे.उन्होंने ट्वीट करके यह भी कहा कि उनका इस विवादित ट्वीट से कोई लेना-देना नहीं है और यह उन लोगों का दुष्प्रचार है जो उनके प्रति शत्रुता का भाव रखते हैं.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button