अहमदाबाद विमान दुर्घटना: डीएनए जांच से 215 मृतकों की पहचान हुई, 198 शव परिजन को सौंपे गए

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 19 Jun 2025 08:24 PM
अहमदाबाद विमान दुर्घटना: डीएनए जांच से 215 मृतकों की पहचान हुई, 198 शव परिजन को सौंपे गए
ऑडियो सुनें

अहमदाबाद. अहमदाबाद में एअर इंडिया विमान हादसे में 270 लोगों की मौत होने के एक सप्ताह बाद 215 मृतकों की, डीएनए मिलान के जरिए अब तक पहचान कर ली गई है और 198 शव उनके परिजनों को सौंप दिए गए हैं. एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी.

कुल 242 यात्रियों और चालक दल के सदस्यों को लेकर 12 जून को लंदन जा रहा एअर इंडिया का विमान एआई-171 अहमदाबाद के एक मेडिकल कॉलेज परिसर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था. इस हादसे में एक व्यक्ति को छोड़कर विमान में सवार सभी यात्रियों की मौत हो गई थी और जमीन पर मौजूद अन्य 29 लोग मारे गए थे. प्राधिकारी मृतकों की पहचान करने के लिए डीएनए जांच कर रहे हैं क्योंकि कई शव इतने बुरी तरह से जल गए हैं कि उनकी पहचान नहीं की जा सकती.

अहमदाबाद सिविल अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ राकेश जोशी ने संवाददाताओं को बताया, ”अब तक 215 डीएनए नमूनों का मिलान किया जा चुका है और 198 शव संबंधित परिवारों को सौंप दिए गए हैं.” जोशी ने बताया कि जिन 198 लोगों के शव सौंपे गए हैं, उनमें 149 भारतीय, 32 ब्रिटिश, सात पुर्तगाली और एक कनाडाई नागरिक शामिल हैं. उन्होंने बताया कि जमीन पर मारे गए नौ लोगों के शव भी उनके रिश्तेदारों को सौंप दिए गए हैं. उन्होंने बताया कि घायलों में से छह लोग अभी अस्पताल में भर्ती हैं और सभी की हालत स्थिर है.19

नवभारत डिजिटल टॉप स्टोरी

  1. 1 23 अक्टूबर 2026 का दैनिक राशिफल: शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी और शुक्र ग्रह की उपासना के लिए खास माना जाता है। जानिए करियर, धन, सेहत और रिश्तों के लिहाज से आपकी राशि के लिए आज का दिन कैसा रहेगा।
  2. 2 Deepak Mittal दवाईयों का ज्यादा डोज कारोबारी की मौत का कारण, दीपक मित्तल की बेटी का आरोप, सोने की चेन और कड़ा गायब, संदिग्ध युवती से पूछताछ जारी
  3. 3 Earthquake : तिब्बत में आया 7.0 तीव्रता का भूकंप, जमीन से 10 किमी अंदर पाया गया केंद्र, यहीं से आई थी नेपाल में विनाशकारी बाढ़
  4. 4 Sexual harassment भारत के गोल्ड मेडलिस्ट की करतूत! यौन उत्पीड़न के आरोप में जापान से डिपोर्ट करके भारत भेजा गया, जानिए कौन है यह खिलाड़ी

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu