आन से यंग और ताइ जू यिंग क्वार्टर फाइनल में, तुनजुंग उलटफेर का शिकार

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Thu, 18 Jan 2024 12:41 PM
आन से यंग और ताइ जू यिंग क्वार्टर फाइनल में, तुनजुंग उलटफेर का शिकार
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली: विश्व चैंपियन और दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी आन से यंग ने गुरुवार को यहां तीन गेम तक चले बेहद कड़े मुकाबले में जीत के साथ इंडिया ओपन सुपर 750 बैडंिमटन टूर्नामेंट के महिला एकल के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।

एशियाई खेलों की स्वर्ण पदक विजेता दक्षिण कोरिया की आन से यंग ने अमेरिका की 2018 की चैंपियन बेइवेन झैंग को दूसरे दौर के मुकाबले में 21-19, 14-21, 21-14 से हराकर बाहर का रास्ता दिखाया।
आन से यंग को लगातार दूसरे दौर में तीन गेम तक जूझना पड़ा। पहले दौर में थाईलैंड की अनुभवी रत्चानोक इंतानोन के खिलाफ भी उन्होंने पहला गेम गंवाने के बाद वापसी करते हुए तीन गेम में 16-21, 21-13, 21-16 से जीत दर्ज की थी।

क्वार्टर फाइनल में आन से यंग की भिड़ंत ंिसगापुर की यिओ जिया मिन से होगी जिन्होंने उलटफेर करते हुए इंडोनेशिया की सातवीं वरीय ग्रेगोरिया मारिस्का तुनजुंग को हराया। जिया मिन ने कड़े मुकाबले में सीधे गेम में 25-23, 21-14 से जीत दर्ज की।

तोक्यो ओलंपिक की रजत पदक विजेता चीनी ताइपे की चौथी वरीय ताइ यू यिंग ने थाईलैंड की सुपानिदा केटथोंग को सीधे गेम में 21-12, 21-11 से हराकर अंतिम आठ में जगह बनाई।एशियाई खेलों की कांस्य पदक विजेता चीन की छठी वरीय ही ंिबग जियाओ ने भी आसान जीत के साथ क्वार्टर फाइनल में जगह सुनिश्चित की। उन्होंने थाईलैंड को पोर्नपावी चोचुवोंग को बेहद एकतरफा मुकाबले में 21-6, 21-11 से शिकस्त दी।
क्वार्टर फाइनल में ताइ जू यिंग और ही ंिबग जियाओ आमने-सामने होंगी।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav