अंबाती रायुडू ने आईपीएल से लिया संन्यास

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 28 May 2023 07:56 PM
अंबाती रायुडू ने आईपीएल से लिया संन्यास
ऑडियो सुनें

अहमदाबाद. भारत के पूर्व वनडे विशेषज्ञ और चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाज अंबाती रायुडू ने घोषणा की है कि गुजरात टाइटंस के खिलाफ फाइनल आईपीएल में उनका आखिरी मैच होगा. इंग्लैंड में 2019 विश्व कप के लिये भारतीय टीम में नहीं चुने जाने के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहने वाले रायुडू ने कुछ साल पहले घरेलू क्रिकेट से भी संन्यास ले लिया था लेकिन बाद में फैसला वापिस ले लिया.

38 वर्ष के इस खिलाड़ी ने हालांकि रविवार को ट्वीट किया कि इस बार वह फैसला नहीं बदलेंगे . इस सत्र में उन्होंने 15 मैचों में 139 रन बनाये हैं. उन्होंने ट्वीट किया ,” दो बेहतरीन टीमें मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स . 204 मैच, 14 सत्र, 11 प्लेआफ, आठ फाइनल और पांच खिताब . उम्मीद है कि आज रात को छठा भी . यह शानदार सफर रहा . मैने तय किया है कि आज का फाइनल आईपीएल में मेरा आखिरी मैच होगा . इस शानदार टूर्नामेंट में खेलने का पूरा मजा आया . अब की बार वापसी नहीं .” रायुडू ने 55 वनडे मैचों में 1694 रन बनाये . टी20 क्रिकेट में वह सीएसके का अभिन्न अंग रहे . फाइनल से पहले वह 203 आईपीएल मैचों में 4329 रन बना चुके हैं . उन्होंने 2018 सत्र में चेन्नई के लिये 602 रन बनाये .

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu