अमेरिका करेगा विश्व संस्कृति महोत्सव 2023 की मेजबानी

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Sat, 04 Mar 2023 11:54 AM
अमेरिका करेगा विश्व संस्कृति महोत्सव 2023 की मेजबानी
ऑडियो सुनें

वांिशगटन: चौथा विश्व संस्कृति महोत्सव अमेरिका की राजधानी वांिशगटन डीसी में आयोजित किया जाएगाा। गैर-लाभकारी और मानवतावादी संस्थान ‘आर्ट आॅफ लिंिवग’ ने यह जानकारी दी। ऐतिहासिक ‘नेशनल मॉल’ में 29 सितंबर से एक अक्टूबर तक आयोजित होने वाले इस तीन-दिवसीय महासम्मेलन में विश्व के कई नेताओं और दुनिया भर से हजारों लोगों के शामिल होने की उम्मीद है।

विश्व संस्कृति महोत्सव के पिछले तीन संस्करण बेंगलुरु (2006), र्बिलन (2011) और नयी दिल्ली (2016) में आयोजित किये गये थे।
‘आर्ट आॅफ लिंिवग’ के संस्थापक श्री श्री रविशंकर ने कहा, ‘‘जब दुनिया ध्रुवीकरण, विभाजन और निराशा से जूझ रही है, ऐसे में यह उत्सव एक ऐसा मौका है, जहां हम मिलकर इस ग्रह पर समृद्ध विविधता की सराहना करें और इसका जश्न मनायें।’’ उन्होंने कहा, ‘‘अब यह स्वीकार करने का समय आ गया है कि पूरी दुनिया एक परिवार है।’’

मीडिया में जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार, इस कार्यक्रम की स्वागत समिति का नेतृत्व संयुक्त राष्ट्र के आठवें महासचिव रहे बान की मून करेंगे। इसमें कई मौजूदा एवं पूर्व राष्ट्राध्यक्ष, अमेरिकी कांग्रेस के सदस्य और कई आध्यात्मिक नेता भी शामिल होंगे।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav