अमित शाह ने कांग्रेस, एआईएमआईएम और बीआरएस को 4जी, 3जी और 2जी पार्टी करार दिया

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 27 Aug 2023 07:43 PM
अमित शाह ने कांग्रेस, एआईएमआईएम और बीआरएस को 4जी, 3जी और 2जी पार्टी करार दिया
ऑडियो सुनें

हैदराबाद. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने परिवारवादी राजनीति को लेकर कांग्रेस, एआईएमआईएम और भारत राष्ट्र समिति(बीआरएस) पर तंज कसते हुए उन्हें क्रमश: 4जी, 3जी और 2जी पार्टी करार दिया. खम्मम में ‘रायतु गोसा-भाजपा भरोसा’ रैली में शाह ने कहा कि ‘भ्रष्ट और दमनकारी’ मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव के नेतृत्व वाली बीआरएस सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो गई है, जिसे ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी का समर्थन प्राप्त है.

शाह ने कहा, ”कांग्रेस एक 4जी पार्टी है-जवाहरलाल नेहरू, इंदिरा जी, राजीव जी और अब राहुल गांधी, यह चार पीढि.यों की पार्टी है. केसीआर की पार्टी 2जी पार्टी है और ओवैसी की पार्टी 3जी पार्टी है.” शाह ने कहा, ”ना 2जी आएगा, ना 3जी आएगा और ना ही 4जी आएगा. अब कमल की बारी है.” शाह ने आरोप लगाया कि बीआरएस ने अलग राज्य के गठन के दौरान अपनी जान गंवाने वाले कई लोगों के सपनों को बर्बाद कर दिया.

शाह ने विश्वास जताते हुए कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा तेलंगाना में सरकार बनाएगी. उन्होंने कहा कि चुनाव नजदीक है और भाजपा सरकार बनाने जा रही है. शाह ने कहा कि तेलंगाना का भावी मुख्यमंत्री प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व के तहत भाजपा से होगा.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu