अमित शाह का बड़ा ऐलान: 2027 के बाद भारत में दर्ज FIR का 3 साल के अंदर सुप्रीम कोर्ट तक निपट जाएगा केस

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Sat, 21 Nov 2026 01:28 PM
अमित शाह का बड़ा ऐलान: 2027 के बाद भारत में दर्ज FIR का 3 साल के अंदर सुप्रीम कोर्ट तक निपट जाएगा केस
ऑडियो सुनें

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को अरुणाचल प्रदेश के ईटानगर के बांदेरदेवा पहुंचे। यहां उन्होंने पुलिस प्रशिक्षण अकादमी के परेड ग्राउंड में ‘प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’ प्रदान करने के समारोह में हिस्सा लिया। अरुणाचल प्रदेश पुलिस को लोगों और राष्ट्र के प्रति उनकी समर्पित सेवा के सम्मान में प्रतिष्ठित ‘प्रेसिडेंट्स कलर’ से नवाजा गया। अमित शाह ने कहा कि यह भारत में किसी पुलिस बल को दिया जाने वाला सर्वोच्च सम्मान है, जो उनकी विशिष्ट सेवाओं और उपलब्धियों के लिए प्रदान किया जाता है। उन्होंने इसके लिए सभी पुलिसवालों को बधाई दी। अमित शाह ने सियांग प्रोजेक्ट, आतंकवाद और नशा मुक्त भारत की भी बात की।

 

2027 के बाद न्याय के लिए नहीं करना होगा लंबा इंतजार’

पीएम मोदी ने कहा कि जब संसद में विपक्ष पूछता है कि नॉर्थ ईस्ट के लिए पीएम मोदी ने क्या किया तो मुझे हंसी आती है। देश के लिए पीएम मोदी की सरकार ने जितना किया है, वह राज्य के इतिहास में सुनहरे अक्षरों में लिखा जाएगा। अमित शाह ने कहा कि अंग्रेजों के बनाए कानून को हटाकर हमने भारत का कानून लागू किए है। नई न्याय संहिता ला रहे हैं। ऐसा सिस्टम बन रहा है किमें 2027 के बाद जो भी एफआईआर दर्ज होगी, उसका सुप्रीम कोर्ट तक फैसला महज तीन साल में आ जाएगा। लोगों को अब न्याय के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। यह बहुत बड़ी शुरुआत पीएम मोदी के नेतृत्व में होगी।

 

नशामुक्त भारत पर की बात

हम देश को नशामुक्त बनाने पर काम कर रहे हैं। नशा मुक्त अरुणाचल के लिए एक हाई लेवल मीटिंग करने जा रहा हूं। अरुणाचल भारत का प्रहरी बनकर उभरेगा, यहां से एक ग्राम ड्रग्स भी सप्लाई नहीं होता न ही मिलेगा। हम सब मिलकर अरुणाचल प्रदेश को ड्रग्स फ्री करेंगे ही, अरुणाचल से एक ग्राम भी ड्रग्स किसी दूसरे हिस्से में न जाए, यह सुनिश्चित कहूंगा।

सियांग प्रोजेक्ट पर आया अमित शाह का बयान

अमित शाह ने सियांग पर बात की और कहा कि मुझे कल ही सीएम ने सियांग परियोजना विवाद से परिचित कराया है। यह देश की सुरक्षा, अरुणाचल प्रदेश की इनकम के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। इस विषय पर मैं सियांग के भाई-बहनों को यकीन दिलाता हूं कि हम आपके साथ रचनात्मक बात करूंगा। संवाद से ही आगे का रास्ता निकलेगा, आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है। हम यहां की संस्कृति, धरोहर और प्रकृति को बिना कोई नुकसान पहुंचाए रास्ता निकालेंगे। हम सकारात्मक परिणाम निकालेंगे। इस बात पर मैं फिर से बल देता हूं।

 

कश्मीर के आतंकवाद के खात्मे का जिक्र

अमित शाह ने कहा कि कश्मीर के पुलवामा में, कश्मीर पुलिस ने लश्कर के अंतिम सक्रिय आतंकी को मुठभेड़ में मार गिराया। आज मैं गर्व से कह सकता हूं कि अब कश्मीर में एक भी स्थानीय आतंकवादी नहीं बचा है। यह एक बहुत बड़ा पड़ाव है, जो पिछले 35 साल के संघर्ष के बाद मिला है। यह हमारी सेना और खुफिया एजेंसियों ने अपने बलिदान से पाया है।

इशारों में फारूक अब्दुल्ला पर साधा निशाना

अमित शाह ने कहा कि मैं लोगों को 90 के दशक की घाटी की याद दिलाता हूं, हमें लगता था कि कश्मीर में हम कितने दिन संभाल पाएंगे। आतंकवाद चरम सीमा पर था। मुख्यमंत्री खुद इंग्लैंड चले गए। तब सुरक्षाबलों ने अपने दम पर कश्मीर को जोड़कर रखा। 2019 में जब हमने धारा 370 हटाई तो सारा विपक्ष एकजुट होकर कहता था धारा 370 और आतंकवाद का क्या लेनादेना है? गृह मंत्री ने कहा कि बता दूं कि धारा 370 हटने के बाद कश्मीर के युवाओं में अलगाववाद की भावना खत्म हुई है। इसी का नतीजा है कि आज कश्मीर घाटी में कश्मीर का एक भी युवा आतंकवादी नहीं है।

परशुराम और ब्राह्मणों का किया जिक्र

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि यह सिर्फ लतीफ भट के जीवन का अंत नहीं, यह घाटी में अलगाववाद के अंत की शुरुआत है। उन्होंने कहा कि आनेवाला समय कश्मीर घाटी के लिए शुभ संकेत लेकर आएगा। अमित शाह ने कहा कि अरुणाचल प्रदेश को उगते हुए सूर्य की धरती कहा जाता है। यह भूमि ब्राह्मणों की धरती है। परशुराम ने यहीं से पहली बार फरसा उठाया था।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav