अभिनेता अनिल कपूर ने पुरानी यादें ताजा करते हुए फिल्म ‘तेजाब’ की मन्नत में शूटिंग को याद किया और अब इस बंगले के मालिक शाहरुख खान के साथ अपने रिश्ते पर भी बात की। स्टार प्लस के रियलिटी शो ”इंडिया के टॉप 1%” की मेजबानी करने वाले कपूर ने प्रतियोगियों से बातचीत की। इस दौरान वे चर्चा कर रहे थे कि एक करोड़ रुपये जीतने पर वे क्या करेंगे। एक प्रतियोगी ने कहा कि वह शाहरूख के बंगले मन्नत जैसा घर खरीदना चाहेंगी।
कपूर ने बताया कि 1991 की फिल्म ”बेनाम बादशाह” की शूंिटग के दौरान शाहरूख उनसे मिलने आए थे। कपूर ने कहा, ”शाहरुख साहब और मैं कई वर्षों से बहुत करीबी दोस्त हैं। वह मुझसे मिलने आए थे, जब मैं ‘बेनाम बादशाह’ की शूंिटग कर रहा था।” उन्होंने उस समय को याद किया जब शाहरूख यह बंगला खरीदना चाहते थे।
कपूर ने कहा, ”हम कार्टर रोड पर मिला करते थे, जहां उनका एक फ्लैट था। उनका भी समुद्र के सामने एक भव्य बंगला खरीदने का सपना था और उन्होंने अपना यह सपना पूरा किया। मुझे याद है कि मैंने अपनी आंखों के सामने उन्हें मन्नत खरीदते देखा था। मन्नत को शाहरूख के खरीदने से पहले हम वहां’तेजाब’ की शूंिटग भी कर चुके थे।” कपूर और शाहरूख ने 1995 में रिलीज हुई सुभाष घई की फिल्म ‘त्रिमूर्ति’ में भी साथ काम किया था।