जानिए टॉप खबरें : चक्रवात अर्नब का असर 1-2 नवम्बर तक, ISRO लॉन्च करेगा तीसरा सैटेलाइट, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री आज दुर्ग में, देश विदेश छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरें जानिए

Author: Navabharat News Group
UPDATED: Fri, 30 Oct 2026 08:32 AM
जानिए टॉप खबरें : चक्रवात अर्नब का असर 1-2 नवम्बर तक, ISRO लॉन्च करेगा तीसरा सैटेलाइट, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री आज दुर्ग में, देश विदेश छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरें जानिए
ऑडियो सुनें

देश विदेश छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरें जानिए ; 

अर्नब ने आंध्र प्रदेश में मचाई तबाही, 6 लोगों की मौत; CM ने किया हवाई सर्वे. आंध्र प्रदेश में अर्नब चक्रवात का कहर जारी है. प्रदेशभर में अबतक मरने वाले की संख्या बढ़कर 6 हो गई. मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने हवाई सर्वेक्षण कर जायजा लिया

30 अक्टूबर को ISRO लॉन्च करेगा तीसरा NVS-03 सैटेलाइट, स्मार्टवॉच तक में काम करेगा L1 सिग्नल
ISRO 30 अक्टूबर को NVS-03 नेविगेशन सैटेलाइट लॉन्च कर रहा है. स्वदेशी परमाणु घड़ी से NavIC सेवा की सटीकता बढ़ेगी. जानें इस महत्वपूर्ण लॉन्च की हर जानकारी

पूर्व स्पीकर की अध्यक्षता में कांग्रेस ज्ञानेश कुमार पर ‘महाभियोग’ चलाएगी : INDIA ब्लॉक ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ ‘सार्वजनिक महाभियोग’ की योजना बनाई है. मतदाता सूची में कथित अनियमितताओं को लेकर विरोध दर्ज होगा

दुनिया के लिए खतरा बना अल नीनो-ग्लोबल वॉर्मिंग का कॉम्बिनेशन, 30 डिग्री पहुंचा महासागरों का तापमान
अल नीनो और ग्लोबल वॉर्मिंग के गठजोड़ से दुनिया के लिए खतरा बढ़ रहा है. महासागरों का तापमान रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है. जानें क्यों तेजी से ताकतवर हो रहे चक्रवात

यूक्रेन के रेलवे स्टेशन पर रूसी ड्रोन हमला, 13 लोगों की मौत; जेलेंस्की ने कड़े प्रतिबंधों की मांग की
यूक्रेन के निप्रो शहर में एक रेलवे स्टेशन पर खड़ी दो ट्रेनों पर रूस ने ड्रोन से हमला. जिसमें कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई, जबकि 10 अन्य घायल हो गए.

नंगे पैर दलदल में उतरी महिला, 10 दिन में पकड़े 60 अजगर; जीते 8.5 लाख रुपये। फ्लोरिडा पायथन चैलेंज में टेलर स्टैनबेरी ने 10 दिनों में 60 अजगर पकड़कर इतिहास रचा. नंगे पैर दलदल में उतरकर उन्होंने $10,000 का अल्टीमेट ग्रैंड प्राइज जीता.

Chhattisgarh :

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ (CG News) में चक्रवात अर्नब का असर अभी जारी है। मौसम विभाग के मुताबिक, इसके बचे हुए हिस्से से बना अवदाब कमजोर हो रहा है, लेकिन प्रदेश में बारिश की गतिविधियां बनी रह सकती हैं। अगले 24 घंटे यानी 30 अक्टूबर को प्रदेश के कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। वहीं, कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ बिजली गिर सकती है। मौसम विभाग ने 1 और 2 नवंबर को भी बारिश के साथ तेज हवाओं और वज्रपात की चेतावनी दी है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा (JP Nadda) आज छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh News) के दौरे पर आएंगे। इस दौरान वह दुर्ग में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे और जनसभा को संबोधित करेंगे। उनके दौरे को लेकर कार्यक्रम की रूपरेखा तय की गई है। निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक, जेपी नड्डा दोपहर 1 बजे रायपुर पहुंचेंगे।

छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 2% बढ़ा, 1 नवंबर से 60% DA, 3.85 लाख कर्मचारियों और 1.50 लाख पेंशनर्स को लाभ

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Navabharat News Group