मप्र के कूनो नेशनल पार्क में एक और अफ्रीकी चीता तेजस की हुई मौत

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 11 Jul 2023 09:50 PM
मप्र के कूनो नेशनल पार्क में एक और अफ्रीकी चीता तेजस की हुई मौत
ऑडियो सुनें

भोपाल. मध्य प्रदेश के कूनो राष्ट्रीय उद्यान (केएनपी) में मंगलवार को एक और अफ्रीकी चीते की मौत हो गई. वन विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी. तेजस नामक इस नर चीते को इसी साल फरवरी में दक्षिण अफ्रीका से श्योपुर जिले के केएनपी में लाया गया था.

प्रधान मुख्य वन संरक्षक (पीसीसीएफ) वन्यजीव जे एस चौहान ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि केएनपी में लगभग चार साल के तेजस की संभवत: आपसी लड़ाई के कारण मौत हो गई. उन्होंने कहा कि चीतों को देश में बसाने की योजना ” प्रोजेक्ट चीता ” के तहत दक्षिण अफ्रीका से लाया गया यह चीता घटना के समय एक बाड़े में था.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu