अनुराग कश्यप की बेटी आलिया ने प्रेमी शेन ग्रेगोर से किया विवाह

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 12 Dec 2024 09:03 PM
अनुराग कश्यप की बेटी आलिया ने प्रेमी शेन ग्रेगोर से किया विवाह
ऑडियो सुनें

मुंबई. फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप और फिल्म एडिटर आरती बजाज की बेटी आलिया कश्यप ने अपने प्रेमी शेन ग्रेगोर के साथ विवाह कर लिया. आलिया (23) एक यूट्यूबर हैं और ग्रेगोर के साथ उनकी लंबे वक्त से दोस्ती थी. आलिया और ग्रेगोर ने बुधवार रात इंस्टाग्राम पर अपनी शादी की तस्वीरें साझा कीं. उन्होंने लिखा, “अब और हमेशा के लिए.” आलिया ने मई 2023 में अमेरिकी उद्यमी ग्रेगोर के साथ सगाई की घोषणा की थी. सोशल मीडिया पर आलिया और ग्रेगोर को दोस्तों व परिवार से ढेरों शुभकामनाएं मिलीं.
अभिनेत्री जाह्नवी कपूर ने लिखा, “खूबसूरत”. जा”वी की बहन खुशी, आलिया की शादी में शामिल हुई थीं.

निर्माता गुनीत मोंगा ने कहा, “ढेर सारा प्यार और आशीर्वाद.” अनन्या पांडे ने टिप्पणी की, ‘बधाई हो.’ आलिया के माता-पिता अनुराग कश्यप और आरती बजाज ने भी अपने-अपने इंस्टाग्राम खाते पर शादी की तस्वीरें साझा कीं. आलिया और ग्रेगोर के रिसेप्शन में नव-विवाहित नागा चैतन्य व शोभिता धुलिपाला के साथ-साथ अभिनेता अभिषेक बच्चन और उनके भतीजे अगस्त्य नंदा, शाहरुख खान की बेटी सुहाना, अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी और बॉबी देओल भी शामिल हुए.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu