भारत के किसी भी ‘सैन्य दुस्साहस’ का कड़ा जवाब दिया जायेगा: पाकिस्तान सेना प्रमुख

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 01 May 2025 10:30 PM
भारत के किसी भी ‘सैन्य दुस्साहस’ का कड़ा जवाब दिया जायेगा: पाकिस्तान सेना प्रमुख
ऑडियो सुनें

इस्लामाबाद. पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर ने बृहस्पतिवार को चेतावनी दी कि भारत के किसी भी ”सैन्य दुस्साहस” का ”त्वरित, दृढ. और कड़ा जवाब” दिया जाएगा. वह सशस्त्र बलों द्वारा आयोजित क्षेत्रीय प्रशिक्षण अभ्यास को देखने के लिए ‘फायरिंग रेंज’ में आये थे. उनकी यह टिप्पणी पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच बढ.ते तनाव तथा नयी दिल्ली द्वारा जवाबी कार्रवाई को लेकर इस्लामाबाद की आशंका के बीच आई है.

सरकारी समाचार एजेंसी ‘एसोसिएटेड प्रेस ऑफ पाकिस्तान’ (एपीपी) ने सेना प्रमुख के हवाले से अपनी खबर में कहा, ”इसमें कोई अस्पष्टता नहीं होनी चाहिए कि भारत के किसी भी सैन्य दुस्साहस का त्वरित, दृढ. और कड़ा जवाब दिया जाएगा.” उन्होंने ‘टिल्ला फील्ड फायरिंग रेंज’ (टीएफएफआर) में सैनिकों को संबोधित करते हुए कहा, ”हालांकि पाकिस्तान क्षेत्रीय शांति के लिए प्रतिबद्ध है, लेकिन राष्ट्रीय हितों की रक्षा के लिए हमारी तैयारी पूरी है.” समाचार एजेंसी ने सेना की मीडिया शाखा द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति का हवाला देते हुए बताया कि जनरल मुनीर ‘हैमर स्ट्राइक’ अभ्यास देखने के लिए टीएफएफआर गये.

इसमें कहा गया है कि इस अभ्यास का उद्देश्य युद्ध की तैयारी, युद्धक्षेत्र में तालमेल और युद्ध की परिस्थितियों में अत्याधुनिक हथियार प्रणालियों के परिचालन को प्रमाणित करना है. पाकिस्तान ने बुधवार को कहा था कि भारतीय कार्रवाई की आशंका के मद्देनजर अगले 36 घंटे महत्वपूर्ण होंगे. हालांकि, अमेरिकी विदेश मंत्री ने दोनों देशों के नेताओं से संयम बरतते हुए तनाव कम करने का आग्रह किया.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu